बॉलीवुड

Deva Release Date: फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर का होगा ये किरदार, पोस्टर में रिलीज डेट देख फैंस हुए खुश

Deva Release Date: फिल्म ‘देवा’ का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है। रिलीज डेट के अलावा इस पोस्टर में फैंस को कई चीजों ने हैरान कर दिया।

2 min read
Jan 02, 2025
Deva Release Date

Deva Shahid Kapoor: बॉलीवुड के फेमस एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर अपनी नई फिल्म देवा को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन उनकी नई आने वाली फिल्म देवा का ही पोस्टर रिलीज हुआ। उसमें रिलीज डेट पर पक्की मुहर लग गई। पोस्टर में फैंस को काफी कुछ देखने को मिला। सोशल मीडिया पर पोस्टर के आते ही खलबली मच गई। हर कोई एक्साइटेड हो गया। इस पोस्टर में शाहिद का किलर लुक देख फैंस को एनिमल वाले रणबीर कपूर की याद दिला गया। साथ ही पोस्टर में अमिताभ बच्चन भी नजर आए। जिससे फैंस को कुछ समझ नहीं आया। जिससे फैंस खुद ही बिग बी को लेकर कयास लगाने लगे। आइये जानते हैं फिल्म देवा कब रिलीज होगी और अमिताभ बच्चन का क्या रोल है….

फिल्म देवा की रिलीज डेट आई सामने (Deva Release Date)

शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म देवा का नया पोस्टर रिलीज किया। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को बड़ा तोहफा भी दिया। शाहिद कपूर ने पोस्टर रिवील करते हुए लिखा, "लॉक एंड लोड...आपसे 31 जनवरी को सिनेमाघरों में मिलते हैं।" यानी फिल्म 31 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर आने को तैयार है। वहीं, जो देवा का पोस्ट सामने आया उसमे शाहिद का धांसू अंदाज देखते बन रहा है, उनके पीछे पोस्टर में मेगास्टार अमिताभ बच्चन की भी झलक दिखाई दे रही है, उनके जैसा ही शाहिद कपूर पोज देते दिख रहें हैं, पोस्टर में शाहिद कपूर का एटीट्यूड शानदार नजर आ रहा है, लेकिन फिल्म में अमिताभ बच्चन का कोई रोल नहीं है। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि जैसे दीवार फिल्म में अमिताभ बच्चन का रोल था, वैसा ही शाहिद कपूर का भी होगा। लेकिन पोस्टर ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। फैंस तो बेहद उत्साहित हो उठे हैं।

शाहिद कपूर इस रोल में आएंगे पसंद (Deva Shahid Kapoor)

फिल्म देवा के डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज़ हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है। शाहिद कपूर इसमें एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी की बात करें तो शाहिद कपूर इसमें एक हाई प्रोफाइल कैसे की जांच करते दिखाई देंगे, जिसमें कई सारे सस्पेंस और ट्विस्ट है। शाहिद कपूर के साथ फिल्म में पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी नजर आएंगे।।

Also Read
View All

अगली खबर