बॉलीवुड

‘देवों के देव महादेव’ फेम मोहित रैना हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल से शेयर की तस्वीरें

'देवों के देव महादेव' फेम एक्टर मोहित रैना कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से एक्टर अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
3 min read
Apr 23, 2021
Devon Ke Dev Mahadev Fame Actor Mohit Raina Corona Positive
Devon Ke Dev Mahadev Fame Actor Mohit Raina Corona Positive

नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है। पहले के मुकाबले इस बार कोरोना पहले भी विकराल रूप में दिखाई दे रहा है। आम से लेकर खास तक सभी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना से एंटरटेनमेंट जगत के लोग भी खुद को बचा नहीं पाए हैं। एक के बाद एक कई सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। अब टीवी का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'देवों के देव महादेव' के फेम एक्टर मोहित रैना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने अपने फैंस को दी है। जिसके बाद से उनके चाहने वाले चिंतित हैं।

अस्पताल से शेयर की तस्वीरें

दरअसल, एक्टर मोहित रैना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपलोड किया है। जिसमें उन्होंने दो फोटोज साझा की है। एक तस्वीर में अस्पताल के बाहर का नज़ारा दिखाई दे रहा है। तो वहीं दूसरी तस्वीर में ड्रिप लगे हुए मोहित का हाथ दिखाई दे रहा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है कि 'जैसे कि वह बाहर और अंदर देख रहे हैं। वह सभी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मोहित कहते हैं कि उनके पिता हमेशा कहते हैं कि प्रार्थनाएं जादू की तरह काम करती हैं।'

एक्टर ने की लोगों से खास अपील

एक्टर मोहित रैना ने लोगों से यह भी निवेदन किया कि वह सुरक्षित रहें और वह इंसानियत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अभिनेता ने बताया कि बीते हफ्ते वह कोविड पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद से वह डॉक्टर्स के हाथों में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मोहित बताते हैं कि वह मानवीय भावनाएं दिखाई देती हैं और उनका मानना है कि उन्ही के कारण सब लोग ठीक हो रहे हैं। कम से कम घर के अंदर तो रह सकते हैं। मोहित रैना ने अपने फैंस से कहा कि वह जल्द ठीक होकर उनसे मिलेंगे।"

फैंस को सता रही है चिंता

एक्टर मोहित रैना को कोविड-19 होने से सभी काफी हैरान हैं। ऐसे में उनके फैंस जल्द से जल्द उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है कि आप जल्द ठीक हो जाएंगे। ओम नम: शिवाय। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा है कि हर हर महादेव...जल्दी ठीक हो जाएगें। वहीं सेलेब्स भी कमेंट कर अभिनेता का हौसला बढ़ा रहे हैं।

Published on:
23 Apr 2021 05:45 pm