बॉलीवुड

डेब्यू फिल्म से ही जाह्नवी ने पछाड़ा आलिया को, पहले दिन फिल्म ने की इतनी कमाई…

शशांक खेतान निर्देशित इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर मुख्य किरदार में हैं।
2 min read
Jul 21, 2018
DHADAK
DHADAK

इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म धड़क ने बम्पर ओपनिंग की है। मूवी ने पहले ही दिन 8.71 करोड़ की कमाई की है। इस कमाई के साथ जाह्नवी की डेब्यू फिल्म ने आलिया की डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने फर्स्ट डे 8 करोड़ की कमाई की थी।

सैराट से फिल्म का मुकाबला नहीं
यह फिल्म 2016 में आई सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है।शुरू से ही दर्शकों में इस बात को देखने की दिलचस्पी थी की आखिर 'सैराट' के मुकाबले यह फिल्म कैसी रहती है। मूवी देखने के बाद सभी फिल्म समीक्षकों ने एक सुर में यह बात मानी की धड़क दूर दूर तक 'सैराट' की बराबरी नहीं कर पाई है। हालांकि ईशान और जाह्नवी की क्यूट कैमिस्ट्री देखने को मिली है।

शशांक खेतान निर्देशित इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर मुख्य किरदार में हैं। साथ ही आशुतोष राणा ने भी कमाल की एक्टिंग की है। सभी फिल्म समीक्षक इस मूवी को तकरीबन ३ स्टार दे रहे हैं। फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और पॉलिटिक्स का भरपूर तड़का है। इस मूवी के माध्यम से समाज के उस पक्ष पर कटाक्ष किया गया है जहां प्यार के पैमानें सामाजिक समीकरणों पर आधारित होते हैं।

कहानी
कहानी उदयपुर से शुरु होती है। जहां मधुकर (ईशान खट्टर) मन ही मन पार्थवी (जाह्नवी कपूर) को पसंद करता है। कॉलेज के फर्स्ट ईयर में वो लगातार तीन बार फेल होता है ताकी वो पार्थवी के साथ एक ही क्लास में पढ़ सके। धीरे-धीरे पार्थवी भी उसे पसंद करने लगती है, लेकिन इन दोनों के प्यार के दुश्मन बन जाते हैं पार्थवी के पिता और उदयपुर के दबंग नेता रतन सिंह (आशुतोष राणा)। रतन सिंह किसी भी तरह विधानसभा चुनाव जीतना चाहते हैं।उसके लिए वो किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। जैसी ही उन्हें अपनी बेटी के प्यार की खबर लगती है वो मधुकर के जान के दुश्मन बन जाते हैं। वहीं अपने प्यार के खातिर पार्थवी पूरी दुनिया के सामने मधुकर का ढाल बनकर खड़ी हो जाती है और अपने ही पिता पर बंदूक तान देती है। दोनों अपने प्यार को बचाने के लिए उदयपुर छोड़ मुंबई, नागपुर होते हुए कोलकाता बस जाते हैं। बस यहीं से शुरू होती हैं उनकी जिंदगी की जद्दोजहद। बदलते हालातों को देखकर उसके मन में ये बात घर करने लगती है कि क्या उसने मधु के साथ भागकर सही किया। फिल्म में ऐसे कई टर्निंग प्वाइंट आते हैं जो कहानी में नया टि्वस्ट पैदा कर देते हैं।

Updated on:
21 Jul 2018 01:37 pm
Published on:
21 Jul 2018 01:37 pm
Also Read
View All
‘मुझे लगा मैं मरने वाली हूं’, कैंसर की खबर ने तोड़ दिया था मनीषा कोइराला को, बोलीं- ‘वो रात ‘सबसे अकेली और लंबी थी’

Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान