बॉलीवुड

“गैरों के बिस्तर पे अपनों का सोना देखा…” 72 घंटों से धनश्री कर रही हैं ये पोस्ट, क्या है वजह?

Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorced: धनश्री युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद लगातार एक ही पोस्ट शेयर कर रही हैं। क्या है इसकी वजह?
2 min read
• •
Mar 23, 2025
Dhanashree instagram
Dhanashree instagram

Yuzvendra Chahal Dhanashree Divorced: धनश्री और युजवेंद्र चहल के प्यार भरे रिश्ते का अंत हो गया है। दोनों हमेशा के लिए 20 मार्च को अलग हो गए हैं, कपल के रिश्ते में दरार क्यों पड़ी ये किसी को समझ नहीं आया पर फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दे दी और अलग हो गए

जब से दोनों का तलाक कोर्ट ने मंजूर किया है, तब से हर रोज धनश्री एक ही पोस्ट शेयर कर रही हैं। उनके फैंस का मानना है कि इसके जरिये वो अपने दिल का हाल अपने फैंस के साथ बताना चाहतीं हैं। अब पिछले तीन दिन से एक ही पोस्ट देखकर फैंस भी हैरान और परेशान हो रहे हैं।

धनश्री कर रही है तीन दिन से एक ही पोस्ट (Yuzvendra Chahal Dhanashree Divorced)

धनश्री और चहल ने साल 2020 में लव मैरिज की थी और 5 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। अब तलाक होने के बाद से धनश्री हर रोज जो पोस्ट कर रही हैं उसमें वह धोखा और पति की बेवफाई पर बात कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में उनका नया गाना ‘देखा जी देखा मैंने’ आया है। गाने में धनश्री एक्टिंग और रो-रोकर डांस कर रही हैं और ये गाना उसी दिन रिलीज हुआ जिस दिन उनका तलाक कंफर्म हुआ और उसी दिन से धनश्री हर रोज हर घंटे उसी गाने को पोस्ट कर रही हैं।

वह छोटी-छोटी क्लिप में उस गाने के स्टेटस अपने इंस्टाग्राम पर लगा रही हैं। उस गाने में साफ दिखाया गया है कि उनके को-स्टार जो गाने में उनके पति बने हैं वह किसी और लड़की की वजह से अपनी पत्नी को धोखा देते हैं। उसे मारते हैं और भला बुरा कहते हैं। वही, वह लड़की यानी धनश्री अपने पति को किसी और के साथ रोमांस करते हुए भी देख लेती हैं और फैसला करती हैं कि उन्हें ये शादी खत्म करनी है। वह अपना मंगलसूत्र उतार कर अपने पति को दे देती हैं।

इस गाने की क्लिप्स धनश्री बार-बार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इसके एक लाइन भी है जिसे फैंस ने हाइलाइट किया है। ये है "गैरों के बिस्तर पे अपनों का सोना देखा…"। अब इसी से फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं इसका कनेक्शन धनश्री के तलाक से तो नहीं? वह सीधे नहीं बोल पा रही हैं कि उन्हें भी प्यार में धोखा मिला है, लेकिन क्या वो इस पोस्ट के जरिये सच सामने लाने की कोशिश कर रही हैं?

धनश्री पर फैंस कर रहे कमेंट (Dhanashree Verma Instagram)

सोशल मीडिया पर धनश्री और युजवेंद्र चहल को लेकर लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या वाकई धनश्री आपको प्यार में धोखा मिला है?” दूसरे ने लिखा, “धनश्री सच क्या है अपने फैंस को बताओ, आखिर तुम्हारा तलाक क्यों हुआ है।” तीसरे ने लिखा, “धनश्री केवल हमारे भाई चहल को बदनाम कर रही हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “धनश्री जी आप और युजवेंद्र चहल में प्यार कैसे हो गया?”

Updated on:
24 Mar 2025 05:42 pm
Published on:
23 Mar 2025 02:22 pm
Also Read
View All
‘उसे नशीली चीज खिलाकर मोबाइल छीना’, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी रेहान की मां ने किया बड़ा दावा

‘लॉरेंस बिश्नोई अंकल मैं हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं’, टाइगर श्रॉफ के नन्हे फैन ने हमले के बाद की अपील, बोला- जैकी अंकल के परिवार ने बहुत प्यार दिया

बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के एक दिन बाद जैकी श्रॉफ ने उठाया बड़ा कदम, फिर से शुरू की मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ शूटिंग

फायरिंग में घायल हुए टाइगर श्रॉफ से मिले मंत्री आशीष शेलार, मुलाकात की तस्वीर आई सामने

‘लॉरेंस बिश्नोई साहब प्लीज सलमान जी को बक्श दो’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अर्शी खान ने की गैंगस्टर से अपील