बॉलीवुड

युजवेंद्र से तलाक की अफवाहों के बीच Dhanashree Verma का लेटेस्ट पोस्ट वायरल, लिखा- अपनी किस्मत…

Dhanashree Verma Instagram Post: डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। तलाक की अफवाहों के बीच उन्होंने किस्मत पर बातें की, जिससे उनके फैंस हैरान हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2025, 6:45 PM IST
Feature image

Dhanashree Verma Instagram: डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से उनके तलाक की अफवाहों के बीच उन्होंने किस्मत पर बातें की, जिससे उनके फैंस हैरान हैं।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की अफवाह तब से आना शुरू हुई जब से दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया से एक-दूसरे की पोस्ट, तस्वीरें हटा दी। मगर अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस पर रिएक्ट नहीं किया है। इसी बीच धनश्री के लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

धनश्री वर्मा का लेटेस्ट पोस्ट

धनश्री फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-‘अपनी किस्मत को खुद आकार दें, एक चीज एक बार में। मेरी पहली पॉटरी क्लास और मुझे खुशी है कि ये इतना अच्छा निकला। इसे जरूर आजमाएं।’

धनश्री के इस पोस्ट को उनके फैंस पसंद कर रहे हैं। वहीं युजवेंद्र के फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे। कुछ लोग तलाक की अफवाह पर उनसे सवाल पूछने लगे। इसलिए ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने साल 2020 में शादी की थी। उनकी शादी के 4 साल बाद ही तलाक की नौबत क्यों आ गई। ऐसा लोग पूछ रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। 

Updated on:
25 Jan 2025, 6:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी फिल्म’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा