5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता कुलकर्णी ने इस वजह से लिया संन्यास लेने का फैसला, क्या अब कर पाएंगी फिल्मों में काम?

Mamta Kulkarni News: एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। महाकुंभ 2025 में उन्होंने ये पदवी स्वीकार की। उन्होंने संन्यास लेने का फैसला क्यों लिया और अब क्या वो एक्टिंग कर पाएंगी?

2 min read
Google source verification
Mamta Kulkarni became Shri Yamai Mamta Nandgiri know reason can she do acting now 

Mamta Kulkarni Movies: 90’s की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में उन्होंने ये पदवी स्वीकार की। ममता ने संन्यास लेने का फैसला क्यों लिया और अब क्या वो एक्टिंग कर पाएंगी? चलिए आपको बताते हैं।

ममता कुलकर्णी ने क्यों लिया संन्यास लेने का फैसला?

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की पदवी को स्वीकार किया और उन्हें नया नाम भी दिया गया। वो अब ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी। ममता ने संन्यास लेने का फैसला क्यों किया इसके बारे में उन्होंने खुद बताया है।

यह भी पढ़ें: Jaat की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन अक्षय कुमार से टकराएंगे सनी देओल, 2025 का सबसे बड़ा क्लैश

एक्ट्रेस ने कहा- “ये सब महाकाल और आदिशक्ति की इच्छाशक्ति से हुआ। मुझे कल ही महामंडलेश्वर बनने का मौका मिला था और मैंने 1 दिन का समय लिया ताकी सोच सकूं कि मुझे इसे स्वीकार करना चाहिए या नहीं। जब मुझे ये पता चला कि किन्नर अखाड़ा में किसी चीज़ की बंदिश नहीं ह, और यहां आप स्वतंत्र रूप से धार्मिक कार्य कर सकते हो, तब मैंने ये निर्णय लिया।”

ममता कुलकर्णी क्या अब एक्टिंग कर पाएंगी?

अब सवाल ये उठता है कि क्या ममता कुलकर्णी अब एक्टिंग कर पाएंगी, क्या वो साध्वी रहते हुए फिल्मों में काम कर सकती हैं। इसका जवाब भी मिल गया है। इस सवाल का जवाब उनकी गुरू और किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने दिया है।

यह भी पढ़ें: Chhaava के ट्रेलर में औरंगजेब बन छाए अक्षय खन्ना के बेस्ट रोल, लोगों ने बजाई सीटी, जमकर हुई कमाई

उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ममता अगर चाहें तो महामंडलेश्वर बनने के बाद एक्टिंग जारी रख सकती हैं, लेकिन उन्हें केवल किसी धार्मिक पात्र का किरदार ही निभाना होगा। अखाड़े किसी को भी अपनी कला दिखाने से नहीं रोकते हैं।

यह भी पढ़ें: कैंसर से लड़ रही Hina Khan ने बयां किया अपना दर्द, वीडियो में बोलीं- आपको अंदाजा भी नहीं…

ममता कुलकर्णी की फिल्में (Mamta Kulkarni Movies)

बताया जा रहा है कि किन्नर अखाड़े के साथ जुड़ी ममता अब अखाड़े के वृंदावन स्थित आश्रम में सेवाएं देंगी। इसके साथ ही ये भी साफ हो गया है कि वो चाहें तो आगे भी एक्टिंग जारी रख सकती हैं। एक्ट्रेस ने तिरंगा, वक्त हमारा है, पुलिसवाला गुंडा, आशिक आवारा, दिलबर, क्रांतिवीर, करण अर्जुन, आंदोलन, बाजी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, किस्मत, नसीब जैसी फिल्मों में काम किया है।