बॉलीवुड

तलाक के बाद धनश्री आई अंजान शख्स के साथ नजर, कार से दोनों का वीडियो हुआ वायरल

Dhanashree Verma Video: युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह एक शख्स के साथ कार में मौजूद हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2025, 12:32 PM IST
Dhanashree Verma video viral with mystery man
धनश्री वर्मा का मिस्ट्रीमैन के साथ वीडियो वायरल

Dhanashree Verma Yuzvendra Chahal Divorce: धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक हो चुका है। अपनी 5 साल की शादी को तोड़कर दोनों आगे बढ़ गए हैं। कहा जाता है कि युजवेंद्र चहल धनश्री को धोखा दे रहे थे और यही वजह थी कि दिनों ने अपने रिश्ते का अंत कर दिया। अब जहां एक तरफ युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महविश को कहा जाता है वहीं, अब धनश्री का जो नया वीडियो आया है उसे देखकर लग रहा है कि उनकी जिंदगी में भी प्यार ने दस्तक दे दी है।

तलाक के बाद धनश्री की जिंदगी में आया प्यार? (Dhanashree Verma Yuzvendra Chahal Divorce)

धनश्री वर्मा तलाक के बाद अपने काम पर फोकस कर रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह प्यार में आज भी भरोसा करती हैं और अगर उनकी जिंदगी में कोई अच्छा और सच्चा इंसान आएगा तो वह उसका स्वागत करेंगी। लगता है वो दिन आ गया है। धनश्री वर्मा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठती नजर आ रही हैं और उन्हीं के साथ फ्रंट सीट पर एक शख्स चश्मा लगाए बैठा हुआ है।

धनश्री का कार से वीडियो हुआ वायरल (Dhanashree Verma Video)

धनश्री के इस वीडियो को देखकर लोगों ने कमेंट की बरसात कर दी है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि धनश्री की जिंदगी में युजवेंद्र चहल की जगह लेने वाला शख्स आ गया है। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि धनश्री का ये शख्स अच्छा दोस्त हो सकता है। एक यूजर ने धनश्री को बधाई दे डाली और लिखा, "जिंदगी में आगे बढ़ना बेहद जरूर है।" दूसरे ने लिखा, हो सकता है उनका भाई या कोई दोस्त हो।"

धनश्री कर चुकी हैं बॉलीवुड में एंट्री

धनश्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द तेलुगु फिल्म "आकाशम दति वास्तव" से अभिनय की शुरुआत करने वाली हैं। जो दिल राजू द्वारा निर्मित है। इसके अलावा, वह बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म "भूल चूक माफ" में एक आइटम नंबर भी करती नजर आ चुकी हैं।

Updated on:
17 Jul 2025, 12:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव