'शोले' ( Sholay ) फिल्म को लेकर फिर सामने आया नया किस्सा फिल्में जय के किरदार के लिए धर्मेंद्र ( Dharmendra ) ने दिया था अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) का
नई दिल्ली। आइकॉनिक फिल्म 'शोले' ( Sholay ) को लेकर आए दिन कई किस्से सामने आते रहते हैं। जिन्हें सुन दर्शक भी काफी हैरान हो जाते हैं। जैसा कि हाल ही में इसी फिल्म को लेकर यह बात सामने आई थी कि एक सीन में धर्मेंद्र ( Dharmender ) ने असली बंदूक से फायरिंग कर दी थी और गोली अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) के कान करीब से निकल गई थी। इस घटना में वह बाल-बाल बचे थे। वहीं इस फिल्म के बाद से आज भी जय और वीरू की जोड़ी की मिसाल दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई कैसे? तो आइए आपको यह राज बताते हैं।
दरअसल, फिल्म 'शोले' में जय के रोल में अमिताभ बच्चन को लेने के लिए रमेश सिप्पी से सिफारिश धर्मेंद्र ने ही की थी। वहीं अमिताभ बच्चन ने भी इस बात को माना लेकिन कही सालों बाद। इस मामले में धर्मेंद्र भी अमिताभ को तंज कसते हुए सुनाई दिए। धर्मेंद्र ने 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 'अमिताभ अब कहते हैं कि धर्मेंद्र ने उन्हें रिकमेंड किया था। आज वह जहां हैं और वहां से इस बात को कहते हैं तो लोग उनकी महानता के बारे में बात करते हैं। इससे पहले उन्होंने कभी यह बात नहीं कही। इसलिए अब जब वह यह बात कहते हैं तो लोग कहते हैं कि वह महान हैं, वह नधहीं।'
आपको बता दें कि यह फिल्म आज भी लोगों की मन पंसदीदा महले की तरह ही स्थान रखती है। इस फिल्म में संजीव कुमार ( Sanjeev Kumar ), अमजद खान ( Amjad Khan ), हेमा मालिनी ( Hema Malini ), जया भादुड़ी ( Jaya Badhuri ), अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। यह एक फिल्म है कि जिसके गाने से लेकर डायलॉग्स और हर किरदार जमकर वायरल हुआ था। आज भी दर्शक इस फिल्म के गाने गुनगुनाते हुए सुनाई देते हैं।