बॉलीवुड

Dharmendra ने अपने ही बेटे की गर्लफ्रेंड को किया था kiss, बेटे को लगी भनक तो जाने क्या हुआ

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने एक फिल्म की थी जिसमें उन्हें डिंपल को किसिंग सीन देना था। यह किस्सा इसलिए ज्यादा दिलचस्प हो जाता है क्योंकि धर्मेंद्र को यह पता था कि उनका बेटा सनी देओल (Sunny Deol), डिंपल के साथ रिलेशनशिप में है।
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2021, 8:10 PM IST
dharmendra

बॉलीवुड के 70-80 के दशक के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र Dharmendra को कौन नहीं जानता है। धर्मेंद्र भले ही 85 साल के हो चुके हैं। लेकिन आज भी उनके अंदर एक अलग सा जोश कम नहीं हुआ है। धर्मेंद्र को बॉलीवुड का ही-मैंन भी कहा जाता है। धर्मेंद्र ने एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दी है। अभिनेता अपनी लव लाईफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। कड़ी मुश्किलों के बाद अभिनेता को अपने प्यार का मुकाम हासिल हुआ था। एक्टर अपने रोमांटिक अंदाज से आज भी लोगों को अपनी ओर खींच ही लेते है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब एक्ट्रेस उनके साथ काम करने के लिए मरती थीं। धर्मेन्द्र की फिल्मों में जितना रोमांस फिल्मी पर्दे पर देखने को मिलता था। उससे कही ज्यादा वो पर्दे के पीछे अपने रोमांटिक अंदाज के चलते चर्चा में बने रहते थे। एक बार तो अभिनेता ने अपनी सभी हदें तब पार कर दी थी धर्मेंद्र ने अपने से 21 साल छोटी एक्ट्रेस को किस किया था। जिसके बाद यह किस्सा खूब खबरों में उछला था। क्या है पूरा मामला...

दरअसल यह कहानी उस समय की है जब साल 1992 में एक फ़िल्म ‘दुश्मन देवता’ आई। इस फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थे। फिल्म भले ही कुछ खास ना रही हो, लेकिन इसका एक सीन लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा था। धर्मेंद्र ने अपने बड़े बेटे सनी देओल (Sunny Deol) की गर्लफ़्रेंड रही एक्ट्रेस डिंपल कपाडिया (Dimple Kapadia) के साथ एक फ़िल्म में किसिंग सीन शूट किया था जिसको लेकर वह ख़ूब चर्चा में थे । किसिंग सीन चर्चा का विषय इसलिए बना क्योंकि धर्मेंद्र को पता था की डिम्पल कपाड़िया सनी देओल की गर्लफ़्रेंड थी । इस बात को जाने के बाद भी धर्मेंद्र ने किसिंग सीन किया और लोगों को हैरान कर दिया । आपको बता दें कि फ़िल्म दुश्मन देवता में एक्टर ने डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) के साथ ऑन स्क्रीन किसिंग की थी। ख़बरों की मानें तो उसी दौर में सनी और डिंपल को लेकर अफेयर की भी ख़ूब चर्चा हो रही थी। दोनों एक दूसरे के प्यार में काफ़ी समय तक पागल थे।

बताया जाता है कि डिंपल कपाड़िया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें धर्मेंद्र के साथ किसिंग सीन के बारे में पहले नही बताया गया था। वो इस सीन के फिल्माने के बाद काफी नाराज हुई थी और डबिंग करने से इनकार भी कर दिया था।बता दें कि डिंपल कपाड़िया ने सनी देओल के साथ भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दोनों के अफेयर का किस्सा फिल्म ‘अर्जुन’ से शुरू हुआ था। हालांकि, यह बात न कभी डिंपल और न ही कभी सनी देओल ने स्वीकार की है। आज भी दोनों अच्छे दोस्त है।

Updated on:
14 Dec 2021, 8:10 PM IST
Published on: