30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करन-अर्जुन के सेट पर जब शाहरुख और सलमान खान को ममता कुलकर्णी ने लगाई थी फटकार

शाहरुख खान और सलमान खान को करन- अर्जुन फिल्म में ममता कुलकर्णी ने लगाई थी जोरदार फटकार, एक शो के दौरान सलमान और शाहरुख ने बताया मजेदार किस्सा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 14 Dec 2021, 6:48 PM IST

salman_shahrukh.jpg

बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान ने अपने फिल्मी करियर में हिट पर हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने इंडस्ट्री की लगभग हर एक्ट्रेस संग पर्दे रोमांस किया है। वहीं सलमान खान ने अपने कैरियर में एक बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। शाहरूख और सलमान की दोस्ती ,से तो सभी बाकिफ है। एक समय ऐसा भी था जब सलमान और शाहरूख का ऐ रिश्ता टूट गया था। फिर बहुत सालों बाद यह एक्टर बिग बॉस के शो पर एक हुए थे। दोनो एक्ट्रेस की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है। ऐसे ही फिल्मों की लिस्ट में 'करण-अर्जुन' जैसी फिल्म भी शामिल है। इस फिल्म में शाहरूख और सलमान दोनों अभिनेता लीड रोल में थे। मेगास्टारर इस फिल्म में इन दोनों के अलावा एक्ट्रेस काजोल और ममता कुलकर्णी भी लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने उस वक्त सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। इस फिल्म से एक दिलचस्प किस्सा भी जुड़ा हुआ है। जिसका खुलासा खुद सलमान खान ने 'बिग बॉस' के मंच पर किया था। इन दिनों शाहरुख खान और सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, पिछले सीजन में शाहरुख खान और काजोल, सलमान खान रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में पहुंचे थे। इस दौरान तीनों ने खूब मस्ती की और पुरनी यादों को भी ताजा करते हुए तीनों ने फिल्म 'करण-अर्जुन' में काम करने के घटी कई घटनाओं को भी याद किया और एक कभी ना भूलने वाला किस्सा भी सभी के साथ साझा किया

इसी बातचीत में सलमान खान ने बताया कि एक बार शूटिंग के दौरान ममता कुलकर्णी ने सलमान और शाहरुख को डांट लगाई थी।दरहसल फिल्म ‘करन-अर्जुन’ में एक गाना है ‘आजा-आजा, भंगड़ा पा ले’। इसे चिन्नी प्रकाश ने कोरियोग्राफ किया था। फिल्म में शाहरुख़ के साथ काजोल और सलमान के साथ ममता कुलकर्णी थीं। गाने के एक हिस्से की शूटिंग खत्म होने के बाद ममता ने सीटी मारकर सलमान और शाहरुख़ को अपने पास बुलाया। पहले तो एक्टर्स को लगा किसी और को बुला रही होंगी, लेकिन आसपास कोई नहीं था। सलमान ने शाहरुख़ को कहा कि वो उन्हें बुला रहीं हैं। शाहरुख़ जैसे ही ममता के पास पहुंचे, ममता ने हड़काना शुरू कर दिया। ममता ने कहा कि इस सीन में उनके स्टेप्स बिलकुल परफेक्ट थे, लेकिन उन दोनों के डांस की वजह से ये गाना खराब हो रहा है। साथ ही अगले दिन से सेट पर रिहर्सल करके आने का भी आदेश दिया। वैसे सलमान-शाहरुख़ का मानना था कि हमने एकदम सही डांस किया है। इसके बाद से शाहरुख़ और सलमान रोज सुबह 5 बजे उठकर उस दिन शूट होने वाले हिस्से की प्रैक्टिस करते और फिर सेट पर आते. जब इस गाने के आखिरी हिस्से की शूटिंग चल रही थी तब कोरियोग्राफर ने ममता से कहा कि ये दोनों लड़के बिल्कुल सही कर रहे हैं, आपके स्टेप्स गड़बड़ हैं। ये सलमान और शाहरुख़ के लिए प्राइड वाला मोमेंट था।

यह भी पढ़ें-आयुषमान खुराना ने कहा कि मैं कभी फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्सन के आधार पर नहीं चुनता

आपको बता दें कि फिल्म में जो रोल काजोल ने निभाया है, उस रोल के लिए जूही चावला को चुना गया था लेकिन जूही फिल्म में किसी कारण से काम नहीं कर पाई। वहीं ममती की जगह भी पहले नगमा को लिया जाना था। 1995 को रिलीज हुई करण-अर्जुन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

यह भी पढ़ें-पंगा गर्ल कंगना यूं ही नहीं कहलातीं कंट्रोवर्सी क्वीन, बी-टाउन से लेकर राजनीतिक गलियांरों तक इन विवादों से जुड़ा नाता