बॉलीवुड

अपने जन्मदिन के दिन तेंदुए के आगे कूद गए थे धर्मेंद्र, फिर जानिए क्या हुआ

एक्टर धर्मेंद्र अपनी फिल्मों में खुद खतरनाक सीन और स्टंट्स किया करते थे। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान एक किस्सा सुनाया था जब वो एक तेंदुए के आगे कुद पड़े थे।

2 min read
Jan 30, 2022
अपने जन्मदिन के दिन तेंदुए के आगे कूद गए थे धर्मेंद्र, फिर जानिए क्या हुआ

बॉलीवुड इंडस्ट्री में धर्मेद्रं एक सफल एक्टर रह चुके हैं। उनके काम करने के तरीके और स्टाइल भी काफी चर्चा में रहा करती थीं। उन्हें अपनी फिल्मों में खुद ही स्टंट करना पसंद था, तो इसको लेकर उन्होंने अपने वक्त के एक स्टंट के बारे में किस्सा भी सुनाया है, जिसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

एक बार शूटिंग के दौरान क्या हुआ कि वो बिना सोचे-समझे तेंदुए के सामने कूद गए। उस दिन धर्मेंद्र का जन्मदिन भी था यानी की उस दिन 8 दिसंबर था। धर्मेंद्र ने बताया, "जट लोगों के गट्स ज्यादा काम कर जाते हैं, ब्रेन कम काम करता है। मेरे साथ एक बार ऐसा हुआ था, दरअसल शाम को हमें पैकअप करना था, लेकिन उससे पहले तेंदुए वाले सीन को किया जाना था। 14 फुट का एक गड्ढा था उसमें तेंदुआ गिर गया था, ऊपर की तरफ क्रेन पर कैमरा था। जिसके बाद डायरेक्टर बोला- धर्म जी कूद जाओ। ये बात सुनते ही बिना सोचे समझे कूद गया। मेरे पास उस समय एक स्टिक के आलावा कुछ नहीं था।"

यह भी पढ़ें: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने क्यों किया था इस्लाम धर्म कुबूल?


धर्मेंद्र ने आगे बताया, "मैंने देखा की तेंदुए का मुंह खुला हुआ है, तो मैंने उसके मुंह में वह स्टिक डाल दी और कसकर दोनों हाथों से पकड़ ली थी। वो स्टिक को चबाने लगा, जिसके कारण उसके मुंह से खून निकलने लगा था। मैं भी गाली देकर बोल रहा था जल्दी से पिंजरा फेंको, डर से बोल रहा था कि मैं यहां क्यों आ गया। कुछ देर बाद जैसे ही पिंजरा फेंका तो वो उसमें चला गया। इसके बाद मैं किनारे जाकर बैठ गया और सोचने लगा कि आज मेरा जन्मदिन है, मैं आज सबको पार्टी वार्टी देने वाला था। लेकिन आज तो मेरा ही बर्थडे मन गया था।"

यह भी पढ़ें: आखिर ऐश्वर्या राय बच्चन इमरान हाशमी से नफरत क्यों करती हैं

Published on:
30 Jan 2022 06:43 pm
Also Read
View All