बॉलीवुड

Dhoom 4: श्रद्धा कपूर की हुई ‘धूम 4’ में एंट्री? रणबीर कपूर के साथ करेंगी रोमांस

Dhoom 4 New Update: ‘धूम 4’ की कास्ट को लेकर एक और बड़ा अपडेट आया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर की एंट्री हो चुकी हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2024, 10:26 AM IST
Dhoom 4 New Update
Dhoom 4 New Update

Dhoom 4 Cast: फिल्म ‘धूम 4’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फेमस विलेन शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर धूम 4 में नजर आएंगी। बॉलीवुड की सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्‍म में रणबीर कपूर की एंट्री पहले ही चुकी है। ये खबर रणबीर कपूर के जन्मदिन के दिन आई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आदित्य चोपड़ा ने फिल्म ‘धूम’ की फ्रेंचाइजी में रणबीर कपूर को कास्ट करने का मन बनाया है। वह इस फ्रेंचाइजी को रीबूट करना चाहते हैं। 'एनिमल' की सुपर सक्‍सेस के बाद 'धूम 4' में रणबीर कपूर की एंट्री एक्साइटमेंट बढ़ाने वाली है। अब इसमें श्रद्धा कपूर रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। जैसे ही ये खबर आई फैंस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

रणबीर कपूर के साथ एक बार फिर बनेगी श्रद्धा कपूर की जोड़ी (Shraddha Kapoor In Dhoom 4)

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ‘धूम 4’ से पहले फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में दर्शकों को दोनों की जोड़ी शानदार लगी था। अब एक बार फिर श्रद्धा कपूर रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। हालांकि, अभी मेकर्स इस खबर को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया, लेकिन रेडिट पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें रणबीर कपूर के बाहों में श्रद्धा कपूर बैठी हुई हैं और कैप्शन में ‘धूम 4’ लिखा हुआ है। जबसे फैंस ने इस पोस्ट को देखा है हर किसी का यही कहना है कि फिल्म ‘धूम 4’ भी 'तू झूठी मैं मक्कार' की तरह सुपरहिट साबित होगी।

श्रद्धा कपूर को लेकर फैंस हुए खुश (Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor)

बता दें, VRF की ये एक्शन सीरीज “धूम 4” अभी प्री प्रोडक्शन स्टेज पर है। फिल्म को कौन डायरेक्ट करेगा इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी बताया जा रहा है कि धूम की चौथी फ्रेंचाइजी का टाइटल “धूम रीलोडेड” होगा, लेकिन अब तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं शूटिंग की बात करें तो ‘धूम 4’ की शूटिंग साल 2025 के आखिरी या फिर 2026 की शुरुआत में शुरू की जाएगी।

Updated on:
14 Oct 2024, 10:26 AM IST
Published on: