बॉलीवुड

धुरंधर के दोनों पार्ट्स एक साथ थिएटर में मचाएंगे तबाही! क्या आपमें है 450 मिनट तक कुर्सी से चिपके रहने का जिगर?

Dhurandhar 2 extended version: धुरंधर के दोनों पार्ट्स जब एक साथ थिएटर में दिखाई जाएंगे, तब पूरी स्क्रीन्स को मजेदार मनोरंजन से भर देंगे। सिर्फ 450 मिनट यानी 7 घंटे और 30 मिनट का ये लंबा सफर दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हो सकता है, तो क्या आप इसके लिए है एक्साइटेड।
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2026, 9:50 AM IST
धुरंधर के दोनों पार्ट्स एक साथ थिएटर में मचाएंगे तबाही! क्या आपमें है 450 मिनट तक कुर्सी से चिपके रहने का जिगर?
धुरंधर के दोनों पार्ट्स एक साथ आएंगे थिएटर में! (फोटो सोर्स: x)

Dhurandhar extended version: 'धुरंधर 2' की कामयाबी के बीच सोशल मीडिया पर एक नई अफवाह तेजी से फैल रही है और कहा जा रहा है कि मेकर्स दोनों फिल्मों धुरंधर और धुरंधर 2 को मिलाकर एक बड़ा और एक्सटेंडेड डायरेक्टर कट रिलीज करने वाले हैं। बता दें, इस कंबाइंड वर्जन की लंबाई लगभग 7 घंटे 30 मिनट की हो सकती है, जो अब तक का सबसे लंबा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस होने वाला है और इसे सुन फैंस के बीच हलचल मच गई है की सच में ऐसा होने वाला है, क्या।

फिल्म IMAX, डॉल्बी सिनेमा, HDR, और EPIQ में रिलीज हो सकता है

इस खबर के बीच ये भी बताया जा रहा है कि ये एडिशन अनसेंसर्ड होगा और खास प्रीमियम फॉर्मेट्स जैसे IMAX, डॉल्बी सिनेमा, HDR, और EPIQ में रिलीज किया जाएगा। ये एक ऐसा मौका होगा जब दर्शक एक ही बार में पूरी कहानी का लुफ्त उठा पाएंगे। दरअसल, अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक नोटिस नहीं आया है। बता दें, फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और पूरी टीम ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। इस वजह से ये अफवाह ही बनी हुई है और इसे सच मानने से पहले आपको अभी इंतजार करना होगा।

अफवाहों को गंभीरता से न लें और ऑफिशियल घोषणा का इंतजार करें

इतना ही नहीं, इसमें दिलचस्प बात ये है कि एक ऐसी ट्वीट से आई है जिसे एक्टर पार्थ चतुर्वेदी ने साझा किया था। उनके ट्विटर बायो में लिखा है कि "आज के पोस्ट पर भरोसा मत करो, ये अप्रैल फूल डे के पोस्ट भी हो सकते हैं।" बता दें, दोनों फिल्मों की कहानी जटिल और सस्पेंस के कारण इसे एक साथ जोड़ना मेकर्स के लिए एक बड़ी क्रिएटिव और चुनौती भी होगी। फिलहाल 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई जारी है और फोकस इसी पर है। बता दें, इन अफवाहों को गंभीरता से न लें और ऑफिशियल घोषणा का इंतजार करें।

बता दें, 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे बड़े स्टार शामिल हैं, जो इस फिल्म को दमादार बनाते नजर आए है और इनकी एक्टिंंग काफी सराहनीय है।

Updated on:
2 Apr 2026, 9:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा

करण जौहर के इंटीमेसी वाले सवाल पर क्या बोल गए अक्षय कुमार? हंसकर लोट-पोट हुए रवि किशन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन, राम-लक्ष्मण के लुक्स और किरदारों को लेकर VHP ने की बैन की मांग

सलमान की ‘मातृभूमि’ से टक्कर के बीच श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है

“शरद कपूर को कर रही हैं इस्तेमाल”, हेमा चौधरी पर लगे आरोपों पर भड़की दोस्त आंचल, NGO आग की बताई सच्चाई