बॉलीवुड

Sanjay Leela Bhansali: क्या संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? टीम ने बताई वायरल खबर की सच्चाई

Sanjay Leela Bhansali News: संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक आया है या नहीं। उनकी टीम ने खुद एक स्टेटमेंट जारी कर पूरी सच्चाई बता दी है।

2 min read
Feb 25, 2026
संजय लीला भंसाली को नहीं आया हार्ट अटैक

Sanjay Leela Bhansali News: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के लिए पिछला कुछ समय काफी तनावपूर्ण रहा, लेकिन इसकी वजह उनकी सेहत नहीं बल्कि उनके बारे में उड़ी एक झूठी खबर थी। मंगलवार को जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री भंसाली को उनके 63वें जन्मदिन की बधाई दे रही थी, तभी अचानक सोशल मीडिया पर यह खबर फैल गई कि उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा है।

पार्टी के बीच अस्पताल जाने की थी खबर (Sanjay Leela Bhansali News)

इंटरनेट पर वायरल हुई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 24 फरवरी को अपने जन्मदिन के जश्न के दौरान भंसाली की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कहा जा रहा था कि खुशी का माहौल पल भर में अफरा-तफरी में बदल गया और उन्हें आनन-फानन में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खबर ने उनके प्रशंसकों और फिल्मी सितारों को चिंता में डाल दिया था।

टीम ने दी सफाई (Sanjay Leela Bhansali Team)

जैसे ही यह अफवाह जंगल की आग की तरह फैली, संजय लीला भंसाली की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "संजय लीला भंसाली के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं। इनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। वे बिल्कुल स्वस्थ हैं और अपने काम में व्यस्त हैं।"

संजय लीला भंसाली की फिल्में

संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के उन गिने-चुने निर्देशकों में से हैं जो पर्दे पर 'लार्जर दैन लाइफ' फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास', 'बाजीराव मस्तानी' और हाल ही में 'हीरामंडी' जैसी ब्लॉकबस्टर सीरीज देकर भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई दी है।

भंसाली की टीम ने इस खबर के बाद एक आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने उन सभी दावों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है। जिसमें कहा जा रहा था कि संजय लीला भंसाली को दिल का दौड़ा पड़ा है।

Updated on:
25 Feb 2026 01:56 pm
Published on:
25 Feb 2026 01:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर