बॉलीवुड

दिलीप कुमार की बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में हुए एडमिट

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी सायरा बानो ने दी है। उन्होंने बताया सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें एडमिट कराया गया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2021, 10:43 AM IST
Dilip Kumar Health Is Not Fine He Admitted In Hinduja Hospital
Dilip Kumar Health Is Not Fine He Admitted In Hinduja Hospital

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार सालों बाद भी लोगों के दिलों में बसते हैं। 98 साल दिलीप कुमार अब ज्यादातर बीमार ही रहते हैं। जब-जब भी उनके सेहत बिगड़ती फैंस काफी परेशान हो जाते हैं। एक बार फिर से दिलीप कुमार का स्वास्थ्य बिगड़ गया है। जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सांस लेने में हुई तकलीफ

दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ने की जानकारी खुद उनकी पत्नी सायरा बानो दी है। उन्होंने बताया कि दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसी वजह से उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें सायरा बानो ही हैं जो दिलीप साहब का बहुत ख्याल रखती हैं। अक्सर जब भी दिलीप साहब अस्पताल जाते हैं। उनके साथ सायरा बानो हमेशा होती हैं।

काफी समय से हैं बीमार

दिलीप कुमार की तबीयत साल 2020 से खराब चल रही है। बीते कुछ दिनों पहले भी वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। सायरा बानो ने बताया था कि रूटिन चेकअप के चलते उन्हें एडमिट कराया गया है। तबीयत खराब रहने की वजह से दिलीप साहब काफी कमजोर हो गए हैं। साथ ही उनकी इम्यूनिटी भी कम हो गई है। अक्सर सायरा बानो फैंस से दिलीप साहब की सेहत के लिए दुआ करने को कहती हैं।

छोटी ही उम्र में दिलीप कुमार को हो गया था सायरा बानो से प्यार

आपको यह जानकर हैरानी होगी की जब सायरा बानो 12 साल की थीं। तभी दिलीप कुमार को उनसे प्यार हो गया था और उन्होंने उन्हीं के साथ ही शादी करने का मन भी बना लिया था। वहीं जब पहली बार सायरा बानो भी मुंबई के महबूब स्टूडियो में दिलीप कुमार से मिली तो वो भी उन्हें अपना दिल दे बैठीं थीं। सालों बाद भी दिलीप साहब और सायरा बानो में खूब प्यार नज़र आता है। साथ ही दोनों की जोड़ी लोगों को प्रेरणा भी देती है।

Published on:
Also Read
View All
‘रामायण 2’ से अब नहीं टकराएगी प्रभास की स्पिरिट, रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा को सीक्वल में होने वाली देरी की दी जानकारी

‘जग्गू दा मेरे पिता जैसे हैं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद नील नीतिन मुकेश ने दिया बयान, पुलिस को सूरत से मिले हथियार

“संस्कृति की बात करने वाले परिवार के लोगों को देते हैं भद्दी गालियां”, कृति सेनन ने रक्षाबंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान

‘मुझे आज के युवाओं के लिए बहुत अफसोस होता है’, रत्ना पाठक शाह ने GenZ को लेकर कही ये बात

“शूटर केवल मोहरा हैं, असली आका अब भी दूर”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड पर दिया बड़ा बयान