24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dilip Kumar की इम्यूनिटी हुई कमजोर, पत्नी सायरा बानो ने सेहत के लिए दुआ करने की अपील की

सायरा बानो ने दिलीप कुमार की खराब तबीयत की दी जानकारी लोगों से दिलीप साहब के लिए दुआ करने की अपील की कमजोर इम्यूनिटी बताया कारण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 7 Dec 2020, 4:58 PM IST

Saira Bano and Dilip Kumar

Saira Bano and Dilip Kumar

नई दिल्ली | बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Banu) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। फैंस दोनों के प्यार की मिसाल देते हैं। जिस तरह से सायरा बानों अपने पति दिलीप कुमार की सेहत का पूरा ध्यान रखती हैं हर कोई उनसे इंस्पिरेशन लेता है। पिछले कुछ सालों में दिलीप कुमार की तबीयत (Dilip Kumar Health Update) कई बार खराब और ठीक हुई है। इस दौरान हमेशा ही सायरा बानो उनका हेल्थ अपडेट देती हैं। हाल ही में एक बार फिर सायरा ने दिलीप कुमार की सेहत के लिए दुआ करने की अपील की है। उन्होंने बताया है कि दिलीप कुमार की तबीयत ठीक नहीं चल रही है।

दिलीप कुमार और सायरा बानो का रिश्ता पिछले 54 साल से बड़े ही प्यार से चल रहा है। अब रिसेन्टली सायरा बानो ने बताया कि दिलीप कुमार बेहद कमजोर हो गए हैं। उनका इम्यूनिटी सिस्टम बहुत वीक हो चुका है। इसीलिए उन्होंने लोगों से उनके ठीक होने के लिए दुआ करने को कहा है। सायरा ने ये भी बताया कि लोग उनकी तारीफ करते हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। वो किसी दबाव में आकर नहीं बल्कि प्यार में दिलीप साहब की परवाह और देखभाल करती हैं।

सायरा ने आगे कहा कि लोग मेरी तारीफ करें ऐसा मैं बिलकुल भी नहीं चाहती हूं। मुझे लोग डेडिकेटेड वाइफ बताते हैं लेकिन मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी दिलीप साहब हैं। वो इन दिनों बहुत कमजोर हो गए हैं। थोड़ी देर हॉल में बैठते हैं और फिर वापस अपने रूम में चले जाते हैं। मैं चाहती हूं वो बस ठीक रहें। मुझे उनका साथ चाहिए। मेरे लिए बस वही सबकुछ है। मैं उनसे बेहद प्यार करती हूं और वो मेरी सांसे हैं। जाहिर है कि सायरा बानो पति दिलीप साहब की सेहत को लेकर हमेशा ही फिक्रमंद रहती हैं। फैंस से उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ करती रहती हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग