बॉलीवुड

दिलीप कुमार को नहीं था सायरो बानो के साथ बच्चे होने का मलाल

दिलीप कुमार और सायरा बानो के कभी बच्चे नहीं हुए। इस बारे में उन्होंने सालों पहले एक इंटरव्यू में बात की थी। दिलीप कुमार ने कहा था कि उन्हें बच्चे न होने का कोई मलाल नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2021, 11:37 AM IST
dilip_kumar_saira_banu.jpg
Dilip Kumar Saira Banu

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने 7 जुलाई की सुबह आखिरी सांस ली। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी। दिलीप कुमार ने कई शानदार फिल्मों में काम किया था। उनकी एक्टिंग के लाखों-करोड़ों दीवाने थे। उनकी प्रोफेशनल के साथ-साथ उनकी लव लाइफ भी हिट रही। उनकी पत्नी सायरा बानो ने आखिरी दम तक उनका साथ नहीं छोड़ा। दोनों ने साल 1966 में शादी की थी। उसके बाद से ही दोनों हर सुख दुख में साथ रहे। हालांकि, दोनों को कभी संतान का सुख नहीं मिल पाया।

दिलीप कुमार और सायरा बानो के कभी बच्चे नहीं हुए। इस बारे में उन्होंने सालों पहले एक इंटरव्यू में बात की थी। दिलीप कुमार ने कहा था कि उन्हें बच्चे न होने का कोई मलाल नहीं है। हालांकि, उन्होंने ये जरूर कहा था कि अगर बच्चे होते तो अच्छा होता। लेकिन दोनों ही अपने बड़े से परिवार में खुशियां खोज लेते हैं।

दिलीप कुमार ने साल 2012 में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू में कहा था, 'अगर हमारे बच्चे होते तो बहुत अच्छा होता। लेकिन हमें किसी बात का मलाल नहीं है। हम दोनों ही खुदा के बंदे हैं। जहां तक अधूरेपन की बात है तो मैं आपको बता दूं कि मैं और सायरा दोनों ही संतुष्ट हैं और कोई शिकायत नहीं है। हमारे लिए इतना ही काफी है कि हमारे पास अपनी खुशियां और छोटे दुख बांटने के लिए परिवार हैं। मेरी काफी बड़ी फैमिली है जिसमें 30 बच्चे हैं'।

उन्होंने आगे बताया, 'सायरा का भी एक छोटा सा परिवार है। जिसमें उनका भाई सुल्तान है, उसके बच्चे हैं और उसके पोते-पोतियां हैं। हम खुशनसीब हैं कि उनके लिए हम हैं और वे हमारे लिए हैं।' इसके बाद जब उनसे अपनी विरासत आगे बढ़ाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैं आज भी कई एक्टर्स को देखता हूं जो मेरे द्वारा स्थापित किए गए काम को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक नजर आते हैं। जब कोई एक्टर मेरे पास आकर कहता है कि सर मैं आपके जैसा काम करना चाहता हूं और आपके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ना चाहता हूं। ये बातें सुनकर मैं ईश्वर के प्रति आभार से भर जाता हूं'।

बता दें कि दिलीप कुमार और सायरा बानो की लव स्टोरी किसी मिशाल की तरह है। दोनों के बीच 22 साल की उम्र का अंतर है। ऐसे में सभी को लगा था कि दोनों की शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाएगी। लेकिन दोनों ने सभी को गलत साबित कर दिया। मरते दम तक सायरा बानो ने दिलीप कुमार का साथ निभाया।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़