बॉलीवुड

‘मैं वापस आऊंगा’ पोस्टर क्यों बना सनसनी? इम्तियाज अली बोले- इसकी असली वजह हैं दिलजीत दोसांझ!

Imtiaz Ali Credits Diljit Dosanjh For Poster Appeal: इम्तियाज अली की फिल्म का पोस्टर 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज होते ही इंटरनेट पर सनसनी बन गया। पोस्टर में सिर्फ एक सिल्हूट और ये तीन शब्द थे, लेकिन फैंस ने मिनटों में इसे वायरल कर दिया। असली बज तब बना जब इम्तियाज ने खुद बताया कि इस पोस्टर की जान दिलजीत दोसांझ हैं।
2 min read
Jun 19, 2026
Imtiaz Ali film Main Vaapas Aaunga
Imtiaz Ali film Main Vaapas Aaunga (IMDb)

Imtiaz Ali Credits Diljit Dosanjh For Poster Appeal: इम्तियाज अली की हालिया रिलीज फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' भले ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत कर पाई हो, लेकिन फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें, 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी इस पीरियड रोमांटिक ड्रामा में शरवरी, वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं।

दिलजीत सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फेमस हैं

हाल ही में एक इंटरव्यू में निर्देशक इम्तियाज अली ने फिल्म के पोस्टर और उसकी अपील को लेकर खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने माना कि फिल्म की कहानी का केंद्र वेदांग रैना और शरवरी के किरदार हैं, लेकिन पोस्टर पर दिलजीत दोसांझ की मौजूदगी अपने आप में एक बड़ी ताकत थी। इम्तियाज के अनुसार, दिलजीत आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फेमस हैं और उनकी मौजूदगी फिल्म की ओर लोगों का ध्यान खींचने में मदद करती है।

इतना ही नहीं, इम्तियाज अली ने आगे कहा कि उन्हें इस बात पर पूरा भरोसा था कि वेदांग और शरवरी अपनी किरदार को मजबूती से निभाएंगे, लेकिन साथ ही उन्हें ये भी पता था कि पोस्टर पर दिलजीत का चेहरा दर्शकों के बीच अतिरिक्त आकर्षण पैदा करेगा। उनका मानना है कि दिलजीत की वैश्विक पहचान फिल्म की मार्केटिंग के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट साबित हुई।

ये एक कंटेंट-ड्रिवन फिल्म है

दरअसल, बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर भी इम्तियाज ने अपनी राय रखी। उन्होंने एक्सेप्ट किया कि उन्हें फिल्म से किसी रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की उम्मीद नहीं थी क्योंकि ये एक कंटेंट-ड्रिवन फिल्म है, न कि पूरी तरह स्टार-पावर पर आधारित प्रोजेक्ट है। इस पर डायरेक्टर का कहना है कि ऐसी फिल्मों की असली ताकत दर्शकों की प्रतिक्रिया और वर्ड-ऑफ-माउथ होती है। अगर यूजर्स को फिल्म पसंद आती है तो वे दूसरों को इसे देखने की सलाह देंगे और यही इसकी सफलता का सबसे बड़ा आधार बनेगा।

इम्तियाज अली ने खुशी जताते हुए कहा

इम्तियाज अली ने ये भी खुशी जताई कि युवा दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं और इसके विषय से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। उनके मुताबिक, अक्सर अच्छी क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस कामयाबी के बीच थोड़ा समय लगता है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि 'मैं वापस आऊंगा' आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन करेगी।

फिल्म के कमाई की बात करें तो 7वें दिन 'मैं वापस आऊंगा' ने लगभग 2.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत अधिक रहा। इससे फिल्म के लिए पॉजिटीव संकेत मिल रहे हैं और मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसका प्रदर्शन और मजबूत होगा।

Updated on:
19 Jun 2026 01:18 pm
Published on:
19 Jun 2026 12:21 pm