बॉलीवुड

Video: पंजाबी बीट्स पर झूमे Will Smith, दिलजीत दोसांझ के साथ वायरल हुई धमाकेदार रील

Diljit Dosanjh And Will Smith: हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ और दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें दोनों पंजाबी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2025, 12:08 PM IST
Diljit Dosanjh And Will Smith
Diljit Dosanjh And Will Smith

Diljit Dosanjh And Will Smith: आज सुबह-सुबह पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ और हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने अपने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया। दोनों ने एक मजेदार रील के जरिए भांगड़ा कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

दिलजीत दोसांझ की इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

दरअसल, दिलजीत दोसांझ ने एक इंस्टाग्राम रील शेयर की, जिसमें हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ पंजाबी ढोल की बीट्स पर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। दिलजीत ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा-"पंजाबी आ गए ओए। लिविंग लीजेंड विल स्मिथ के साथ। किंग विल स्मिथ को भांगड़ा करते देखना प्रेरणादायक है।"

ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा-"पंजाबी सच में आ गए ओए।" दूसरे ने लिखा-"अब बस एक शानदार फिल्म साथ में कर लो।" एक अन्य ने लिखा-"ये तो बिल्कुल अप्रत्याशित था!"

दिलजीत दोसांझ की फिल्में

दिलजीत दोसांज पिछले साल ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ (2024) में नीरू बाजवा के साथ नजर आए। ‘अमर सिंह चमकीला’ में उनकी परिणीति चोपड़ा संग शानदार परफॉर्मेंस को सराहा गया। ये एक बायोपिक मूवी थी।  

विल स्मिथ की लास्ट मूवी 

हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ को हाल ही में ‘बैड बॉयज: राइड ऑर डाई’ में देखा गया। ये फिल्म 2024 की हिट कॉप एक्शन कॉमेडी रही। उनके साथ मार्टिन लॉरेंस भी लीड रोल में थे।

क्या आगे साथ में फिल्म करेंगे दिलजीत और विल स्मिथ?

इस रील के बाद फैंस को उम्मीद है कि दिलजीत दोसांझ और विल स्मिथ शायद आने वाले समय में किसी फिल्म या म्यूजिक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएं। वैसे दोनों अपनी फील्ड के बेस्ट कलाकार हैं। एक कौलेबरेशन तो दोनों का बनता है, आप क्या कहते हैं?

Updated on:
6 Apr 2025, 12:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’