बॉलीवुड

Dimple Kapadia से भी ज्यादा खूबसूरत थीं बहन Simple Kapadia, जीजा के साथ भी कर चुकी हैं फिल्म में काम; कम उम्र में दुनिया को कह दिया था अलवीदा

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की बहन सिंपल कपाड़िया (Simple Kapadia) ने बेहद ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. बताया जाता है कि वो बेहद गंभीर बीमारी से जुझ रही थीं.
2 min read
Apr 27, 2022
Dimple Kapadia से भी ज्यादा खूबसूरत थीं बहन Simple Kapadia, जीजा के साथ भी कर चुकी हैं फिल्म में काम
Dimple Kapadia से भी ज्यादा खूबसूरत थीं बहन Simple Kapadia, जीजा के साथ भी कर चुकी हैं फिल्म में काम

बेहद ही कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड की खूबसूरत एक्टर डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की एक बहन भी थी, जिसका नाम सिंपल कपाड़िया (Simple Kapadia) था और वो भी इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस हुआ करती थीं. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी फिल्में ज्यादा चल नहीं पाईं.

उनकी फिल्में भले ही नहीं चल पाईं, लेकिन उनके अभिनय को काफी सराहा गया था. खास बात ये है कि उन्होंने अपने जीजा यानी राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की फिल्म से ही डेब्यू किया था. सिंपल ने 18 साल की उम्र में फिल्म ‘अनुरोध’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ये फिल्म साल 1977 में रिलीज हुई थी.

डिंपल कपाड़िया के मुकाबले सिंपल बेहद खूबसूरत थीं, लेकिन वो फिल्मों में अपनी पहचान बना में नाकामयाब रहीं. सिपंल ने ‘जमाने को दिखाना है’, ‘लूटमार’, ‘दूल्‍हा बिकता है’ और ‘जीवन धारा’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. हालांकि, इन फिल्मों में सिंपल साइड रोल्स में ही नज़र आई. खबरों की माने तो सिंपल का करियर बॉलीवुड में कुछ ख़ास नहीं चला था.

जब वो फिल्मी सफर में ज्यादा चल नहीं पाईं तो उन्होंने कॉस्टयूम डिज़ाइनिंग का रुख किया था. बताया जाता है कि जितनी सफलता सिंपल को फिल्मों में काम करके नहीं मिली थी उससे कहीं ज्यादा सफलता उन्हें बतौर कॉस्टयूम डिज़ाइनर के तौर पर हासिल की थी. खबरों की माने तो सिंपल ने ही फिल्म ‘रुदाली’ के लिए कॉस्टयूम डिज़ाइन किए थे.

फिल्म रुदाली के लिए सिंपल को नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला था. बता दें कि साल 2009 में केवल 51 साल की उम्र में कैंसर से लड़ते हुए सिंपल का निधन हो गया था.

Published on:
27 Apr 2022 01:22 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’