दिशा फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'राधे' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
पोर्टिको न्यूयॉर्क कलेक्शन 'जस्ट अस' व 'मिक्स डॉन्ट मैच' का चेहरा बन चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपने बेडरूम सीक्रेट को लेकर खुलासा किया है। अभिनेत्री ने कहा, 'पोर्टिको न्यूयॉर्क परिवार का हिस्सा बन कर मैं काफी खुश हूं। इसे यादगार रात बनाने के लिए और हर रात को 'जस्ट अस' के साथ अपनी पहली रात की तरह जश्न मनाना ही मेरा बेडरूम सीक्रेट है।' बता दें कि दिशा का नाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ जोड़ा जाता है।
वहीं अगर काम की बात करें तो दिशा फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'राधे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री के विपरीत सुपरस्टार सलमान खान हैं। इससे पहले दोनों स्टार्स ने फिल्म 'भारत' में साथ काम किया था। दिशा पाटनी का कहना है कि वह सलमान खान के स्टारडम से नहीं डरती हैं। दिशा से पूछा गया कि क्या उन्हें ऐसा लगता है कि सलमान उन्हें फिल्म में ओवरशैडो कर देंगे। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि सलमान जैसे सुपरस्टार के साथ करना उनके लिए काफी बड़ी बात है और वह अवसर मिलने से काफी खुश हैं और कभी भी सलमान खान के स्टारडम का डर नहीं लगा।
उन्होंने कहा—'नहीं मुझे नहीं लगता कि फिल्म एक सुपरस्टार से ओवरशैडो होने के बारे में है, सच तो ये है कि मुझे लकी महसूस होता है, कि मुझे ये अवसर मिला कि मैं उनके साथ काम कर सकूं, सलमान से ओवरशैडो होने के बारे में मेरे दिमाग में कभी विचार तक नहीं आया। मेरे लिए उनके साथ स्क्रीन शेयर करना खुद में एक बड़ी बात है। मैं फिल्म भारत में एक छोटा सा किरदार करके भी काफी खुश थी और अब उनके साथ पूरी फिल्म में नजर आना सपना सच होने जैसा है। मैं अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश कर रही हूं। गौरतलब है कि प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही फिल्म राधे मोस्ट वॉन्टेड भाई में सलमान और दिशा के अलावा रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदार निभाएंगे।