बॉलीवुड

एक बार फिर ट्रोल हो गईं दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ को लेकर लोगों ने कह दी ऐसी बात

नए साल के जश्न के लिए मनोरंजन जगत से न जाने कितने स्टार्स इन दिनों ट्रैवल करते नजर आए। पपराजी ने एयरपोर्ट पर न जाने कितने सैलेब्स को स्पॉट किया। इस ट्रैवलिंग लिस्ट में दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ के बेटे टाइग श्रॉफ का भी नाम शामिल है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2022, 1:20 PM IST
disha.jpg
DISHA PATANI

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ औऱ एक्टर दिशा पाटनी इन दिनों मालदीव में हैं औऱ साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने एक दूसरे के साथ कोई तस्वीरें शेयर नहीं की है, लेकिन दोनों ही अपने-अपने सोशल मीडिया पर वीडियोज और फोटोज अपलोड कर रहे हैं। अब इस कड़ी में दिशा पाटनी की तस्वीरों को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल दिशा पाटनी ने पिंक कलर की बिकनी में अपनी फोटो शेयर की है। इस बिकनी पर उन्होंने काफी कैज्य़ुल सी ब्लू एंड वाइट चेक की शर्ट को कैरी किया हुआ है। अब इस पिक्चर को देखकर ट्रोलर्स ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। नए साल के मौके पर भी ट्रोलर्स ट्रोलिंग में बिजी है। दिशा पाटनी की फोटो पर एक यूजर ने लिखा- टाइगर की शर्ट पहनकर घूम रही हो, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - अगले जनम मोहे टाइगर ही कीजो। एक और यूजर ने लिखा- फोटोग्राफर अपना टाइगर भाई है।

इतना ही नहीं कुछ की नजरें तो इतनी तीखी हैं कि वे दिशा के गले में क्रॉस लॉकेट पर भी सवाल कर बैठे हैं। किसी ने पूछा -क्या ये क्रिश्चियन हैं। वहीं एक ने लिखा- मुझे लगता था ये हिंदू है। बता दें कि दिशा पाटनी ने बेहद ही कम वक्त में इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान कायम कर ली है। उन्होंने फिल्म एम एस धोनीः अनटोल्ड स्टोरी से फिल्मी जगत में कदम रखा था। हालांकि इस फिल्म में उनका रोल काफी छोटा था, लेकिन फिर भी वे दर्शकों की नजरों में आ गई थीं औऱ इसी के बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इसके बाद उनकी झोली में एक से बढ़कर एक बैनर की फिल्में आईं और उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े फेसेज के अपोजिट काम भी किया। अब आपको बताते हैं दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट के बारे में तो दिशा योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आएंगी। कुछ दिन पहले उन्होंने शूट की फोटो भी शेयर की थी। वहीं दूसरी ओर टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा है कि फिर से शूटिंग शुरू। गौरतलब है कि टाइगर की यह फिल्म 2022 में ईद पर रिलीज होगी।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा