इतना ही नहीं उन्होंने लेटर में आगे कहा है कि ”यदि किसी व्यवसायिक लेन-देन में कोई विवाद है, तो केवल उन मामलों में मेरी कथित संलिप्तता के कारण जो अभी भी विचाराधीन हैं, मुझे एक चोर या ठग नहीं कहा जा सकता है।” सुकेश ने कहा है, ”मैंने कॉरपोरेट लॉबिंग के जरिए हर साल कमीशन के रूप में कुछ हजार करोड़ रुपये कमाए हैं और मुझे किसी को धोखा देने या जबरन वसूली करने की कोई जरूरत नहीं है।”