बॉलीवुड

जूड़े पर मास्क पहने औरत को देख एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने पकड़ा सिर

एक्ट्रेस दिव्या दत्त ने एक तस्वीर ट्वीट की है। जिसमें एक महिला जुड़े पर मास्क लगाए दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर दिव्या दत्त सुर्खियों में बनी हुई हैं।
2 min read
Apr 13, 2021
Divya Dutta Shares A Woman Photo Who Wore Mask On Hair
Divya Dutta Shares A Woman Photo Who Wore Mask On Hair

नई दिल्ली। जहां लोगों को लगने लगा था कि देश से कोरोनावायरस गायब हो गया है। वहीं एक बार फिर से देशभर में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ गई है। आए दिन कोरोना के कई नए मामले सामने आए हैं। आम से लेकर कई खास तक इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं इस बीच एक ऐसी महिला की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसने सबको हैरान कर दिया है। इस महिला की तस्वीर एक्ट्रेस दिव्या दत्त ने भी शेयर की है। जिस पर उन्होंने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है और सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट चर्चाओं में बना हुआ है।

दिव्या दत्त का पोस्ट

दरअसल, एक्ट्रेस दिव्या दत्त ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर महिला की तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो में महिला अपने मुंह की बजाय अपने बालों पर मास्क लगाए हुए दिखाई दे रही हैं। साथ ही इस तस्वीर पर लिखा हुआ है 'भगवान जानें, और क्या-क्या देखना है।' यह तस्वीर देखने के बाद लोगों में भी बहुत गुस्सा हो रहे हैं। साथ ही लोग भी दिव्या दत्त की इस पोस्ट पर सहमति दिखाते हुए नज़र आ रहे हैं।

महिला को लोग कर रहे हैं ट्रोल

एक्ट्रेस दिव्या दत्त की यह पोस्ट देखने के बाद लोग उस महिला को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने महिला को ट्रोल करते हुए कहा कि यह वह स्त्री है, जो कुछ भी कर सकती है। वहीं एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा है कि "मास्क का सही उपयोग करती हुई हमारे देश की महान महिला। यही तो खूबसूरती है हमारे भारत देश की। हमारे देश में कदम कदम पर विविधता पाई जाती है।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि 'धन्य है भारतीय नारी।'

देशभर में एक्टिव मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में देशभर में 97 हजार 168 लोग कोरोनावायरस से ठीक हुए, जिसके बाद ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ 22 लाख 53 हजार 697 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों में 63 हजार 689 बढ़ोतरी हुई है और अब भारत में कोरोना वायरस के 1264698 एक्टिव केस मौजूद हैं।

Published on:
13 Apr 2021 04:42 pm
Also Read
View All
सलमान खान फिल्म्स पर फूटा गुस्सा अमाल मलिक का गुस्सा, क्रेडिट न मिलने पर बोले- तुम लोगों ने गड़बड़ की है

Haiwaan Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर ‘हनुमान अंश’ ने चटाई ‘हैवान’ को धूल, 36वें दिन नीम करोली बाबा की फिल्म हुई 200 करोड़ पार

‘घर के मंदिर के लिए लिखा था गाना’, ‘हनुमान अंश’ के सिंगर श्रेयस धर्माधिकारी ने 200 करोड़ पार होने बाद किया खुलासा

जब प्रीति जिंटा का IVF से बच्चों को जन्म देने पर छलका था दर्द, बोली थीं- कभी-कभी बस रोने का मन करता था

‘गुजरात बांग्लादेश में है या पाकिस्तान में?’, दिल्ली छोड़कर गुजरात में नेशनल अवॉर्ड समारोह के होने पर परेश रावल ने दिया बयान