बॉलीवुड

Divyanka Tripathi ने जब भीड़ में एक शख्स को जड़ दिया था तमाचा, वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भले इन दिनों सीरियल से गायब हैं, लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिंव रहती हैं। वह अकसर अपने तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर किया करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने लाइफ से जुड़ा एक किस्सा अपने फैंस के साथ शेयर किया हैं।
less than 1 minute read
• •
May 30, 2022
Divyanka Tripathi ने जब भीड़ में एक शख्स को जड़ दिया था तमाचा, वजह जान हैरान हो जाएंगे आप
divyanka tripathi opened up when she slapped a man for reason

छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने लाइफ से जुड़ा एक किस्सा अपने फैंस के साथ शेयरि किया हैं। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा हैं कि- एक बार एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से टच करने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने तुरत उस इंसान को जोड़दार तमाचा जड़ दिया था।

एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने इस बात का खुलासा किया खा कि- यह थिएटर के बाहर हुआ था, उस वक्त टिकट सिंगल स्क्रीन पर ब्लैक में बेचे जाते थे। ऐसे में थिएटर के बाहर खिड़की पर काफी भीड़ हो जाया करती थी। मैं भी मूवी देखने के लिए आई हुई थी और मैने मूवी का टिकट को लेने के लिए लाइन में लगी हुई थी। तभी वहां मौजूद एक शख्स भीड़ का फायदा उठाकर मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश करने लगा था।

दिव्यांका आगे कहती हैं कि- मुझे उस समय बहुत तेज गुस्सा आया और मैंने उस शख्स का हाथ पकड़ लिया। लेकिन वह वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन मैंने उसका हाथ नहीं छोड़ा और उसी के साथ खिंचती हुई बाहर आ गई। फिर मैने उस इंसान को जोरदार तमाचा मारा। फिर वहां के आम लोग आ गए और उस इंसान की काफी पिटाई भी हुई।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्यांका ने काफी समय पहले ही “ये है मोहब्बते” को अलविदा कह दिया था। इस सीरियल से एक्ट्रेस को काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली थी। बीच में उन्हें कुछ म्यूजिक वीडियोज में देखा गया। भले दिव्यांका फिलहाल किसी सीरियल में नजर ना आ रही हो, लेकिन उनकी पोलैरिटी अब भी बरकरार हैं।

Updated on:
30 May 2022 01:58 pm
Published on:
30 May 2022 01:56 pm
Also Read
View All