बॉलीवुड

Do Patti: इंतजार खत्म, काजोल की ‘दो पत्ती’ इस दिन होगी रिलीज, लेडी सिंघम के अवतार में दिखेंगी एक्ट्रेस

Do Patti Release Date: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल और कृति सेनन अभिनीत बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म 'दो पत्ती' की रिलीज डेट फाइनल हो गई है।
2 min read
• •
Sep 30, 2024
Do Patti Release Date confirm Kajol Kriti Sanon movie to release on Netflix on this day

Do Patti Release Date: नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स हैंडल पर बताया कि शशांक चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित मर्डर मिस्ट्री ‘दो पत्ती’ 25 अक्टूबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

दो पत्ती रिलीज डेट

निर्माताओं ने दर्शकों को सस्पेंस थ्रिलर की एक झलक दिखाते हुए एक मिनट 32 सेकंड के वीडियो के साथ फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। नेटफ्लिक्स ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म दो पत्ती के बहुप्रतीक्षित टीज़र को एक कैप्शन के साथ साझा करते हुए लिखा- ‘अब होगा खेल शुरू, लेकिन इस कहानी के है दो पहलू, ‘दो पत्ती’ 25 अक्टूबर को रिलीज होगी, केवल नेटफ्लिक्स पर।’

लेडी सिंघम बनी काजोल

फिल्म ‘दो पत्ती’ उत्तराखंड के काल्पनिक शहर देवीपुर पर आधारित है। काजोल इस फिल्म में एक पुलिसकर्मी की भूमिका में है जो एक हत्या के प्रयास के मामले में सच्चाई को उजागर करने के मिशन पर है। कृति सेनन ने पहली बार दोहरी भूमिका निभाई है। उन्होंने जुड़वां बहनों का किरदार निभाया है। यह फिल्म बड़े पर्दे पर शाहीर शेख की पहली फिल्म भी है।

दूसरी बार कृति और काजोल होंगी साथ

वो इस फिल्म में ध्रुव सूद का किरदार निभा रहे हैं। ‘दिलवाले’ के बाद कृति दूसरी बार काजोल के साथ नजर आयेंगी। 'दो पत्ती' का निर्माण कनिका ढिल्लों और कृति सेनन ने किया है।

Updated on:
30 Sept 2024 05:03 pm
Published on:
30 Sept 2024 05:03 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है