बॉलीवुड

जब रणवीर सिंह के गाने ‘मल्हारी…’ पर जमकर नाचे ‘डॉनल्ड ट्रंप’, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का सॉन्ग 'मल्हारी' गाना एक बार फिर चर्चा में आ गया है।  
2 min read
Feb 26, 2019
Donald Trump Ranveer Singh
Donald Trump Ranveer Singh

बॉलीवुड के दमदार एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। वहीं उनकी फिल्म के कई गाने सुपरहिट रहे हैं। उनके हिट गानों में से एक है फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का सॉन्ग 'मल्हारी'। ये गाना एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इसके चर्चा में आने के पीछे की वजह है डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump)।

दरअसल, सोशल मीडिया पर डॉनल्ड ट्रंप के कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे है। इन तस्वीरों को फोटोशॉप के जरिए चेंज कर रणवीर के फेस पर डॉनल्ड ट्रंप का चेहरा लगा दिया गया है। ठीक वैसे ही 'मल्हारी...' गाने के वीडिया को भी एडिट कर रणवीर की जगह डॉनल्ड ट्रंप बना दिया गया है।

डॉनल्ड ट्रंप सेम वैसे ही स्टेप करते नजर आ रहे हैं जैसा इस गाने में रणवीर ने किया था। इस गाने में उनका स्माइल करता हुआ फेस काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे कई मीम्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोगों को यह मजेदार मीम बहुत पसंद आ रहा है और वह इसे जमकर वायरल कर रहे हैं।

Updated on:
26 Feb 2019 05:43 pm
Published on:
26 Feb 2019 05:43 pm