बॉलीवुड

धम्म से गिरी ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई, सोमवार को किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन

Dream Girl 2 Box Office Collection: 'ड्रीम गर्ल 2' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट आई है।

less than 1 minute read
Sep 05, 2023
ड्रीम गर्ल 2 के एक सीन में आयुष्मान खुराना।

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 11: 25 अगस्त को रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' ने 11वें दिन, सोमवार को 2 करोड़, 70 लाख का कलेक्शन किया है। फिल्म का ये किसी भी एक दिन का अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 89 करोड़ है। फिल्म की निगाहें अब 100 करोड़ की कमाई करने पर है।

25 अगस्त, शुक्रवार को ड्रीम गर्ल 2 ने 11 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद 26 अगस्त को 14 और 27 अगस्त को फिल्म ने 16 करोड़ की कमाई की। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को फिल्म ने 6-6 करोड़ कमाए। इसके बाद बुधवार को फिल्म को रक्षाबंधन की छुट्टा का फायदा मिला और 8 करोड़ की कमाई की। इसके बाद भी फिल्म ने अपनी रफ्तार को बनाए रखा। दूसरे वीकएंड के बाद यानी 4 सितंबर को फिल्म की कमाई में गिरावट आई है।

Updated on:
05 Sept 2023 06:45 am
Published on:
05 Sept 2023 06:40 am
Also Read
View All