बॉलीवुड

Dream Girl Box Office Collection Day 2: ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने मचाया धमाल, रोके नहीं रुक रही कमाई

Dream Girl Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
less than 1 minute read
Aug 27, 2023
dream_girl_2_box_office_collection_day_2.jpg
ड्रीम गर्ल 2 के मुख्य कलाकार अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना।

Dream Girl box office Collection: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 'ड्रीम गर्ल 2' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। गदर 2 को बाद वीकेंड पर आयुष्मान खुराना और अन्नया पांडे स्टारर फिल्म को दोनों के फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के दूसरे दिन यानी शानिवार का कलेक्शन भी जबरदस्त रहा। आईये जानते हैं फिल्म ने पहले शनिवार कितने का कलेक्शन किया है।

'ड्रीम गर्ल 2' शुक्रवार (25 अगस्त 2023) को ही थिएटर्स में रिलीज की गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 10.69 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था और फिल्म ने दूसरे दिन 14 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है इस तरह फिल्म ने 2 दिनों में कुल 24.69 करोड़ की कमाई कर ली है।इसी के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

'ड्रीम गर्ल 2' का जादू 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के बीच चला
11 अगस्त को सनी देओल की फिल्म गदर 2 और ओएमजी 2 रिलीज हुई थी इसके बाद से बॉक्स ऑफिस पर इन्हीं दो फिल्मों का दबदबा था। 18 अगस्त को अभिषेक बच्चन औक सैयामी खेर की फिल्म घूमर रिलीज हुई, लेकिन गदर 2 और ओएमजी 2 के आगे फिल्म चल नहीं सकी। वहीं 'ड्रीम गर्ल 2' ने इन तीनों फिल्मों के बीच जगह बना ली है और थिएटर्स में दर्शकों को खूब इंटरटेन कर रही है।

Updated on:
27 Aug 2023 09:14 am
Published on:
27 Aug 2023 09:10 am