
Drishyam 3 Twitter Reaction: 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती का दिन और 'दृश्यम' की दुनिया का गहरा नाता रहा है। आज जब पूरा देश 2 अक्टूबर की छुट्टी मना रहा है, वहीं विजय सालगांवकर अपनी फैमिली और अपने सबसे बड़े राज के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम: द कंक्लूजन' (Drishyam 3) आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर दर्शकों के रिएक्शंस और रिव्यू की बाढ़ आ गई है। कोई फिल्म का सुपरहिट कह रहा है तो किसी ने इसे पहले पार्ट से कंपेयर करना शुरू कर दिया है।
सोशल मीडिया पर पहले दिन का पहला शो देखकर आए लोगों ने कमेंट और रेटिंग देना भी शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, "अजय देवगन और जयदीप अहलावत का आमना-सामने फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है। विजय सलगांवकर एक और माइंड गेम के साथ वापस आ गए हैं।" एक और ने लिखा, "दृश्यम 3 से साबित कर दिया है कि एक अच्छी फिल्म के लिए न तो कोई विवादित सीन, न आइटम नंबर, न ही बड़े बजट या विदेशी लोकेशन की जरूरत है।"
एक यूजर ने लिखा, "अजय देवगन सर आपको और आपकी पूरी टीम को दृश्यम 3 के लिए बधाई। 2 अक्टूबर याद है न? दृश्यम दिवस की शुभकामनाएं।" एक और ने लिखा, "एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर फिल्म! दृश्यम 3 में अजय देवगन सर और पूरी टीम ने बेहद अच्छा काम किया है।"
एक अन्य यूजर ने कहा, "दृश्यम 3 उम्मीदों पर खरी उतरी है। यह फिल्म तनावपूर्ण, दिलचस्प और कई ट्विस्ट से भरी है। अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में जबरदस्त लगे हैं और जयदीप अहलावत भी फिल्म की बड़ी खासियत हैं।" एक और ने बताया कि शुरूआत के 30 मिनट बेहद शानदार रहे हैं।
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू (मीरा), श्रिया सरन (नंदिनी) और इशिता दत्ता (अंजू) ने अपने आइकॉनिक रोल्स में शानदार वापसी की है। इस बार फिल्म में सबसे बड़ा सरप्राइज जयदीप अहलावत की एंट्री है। जयदीप और प्रकाश राज के पुलिस अवतार ने फिल्म में थ्रिल को दोगुना कर दिया है। रजत कपूर और कमलेश सावंत ने भी अपनी भूमिकाओं से कहानी में जान फूंक दी है।
थिएटर्स से आ रहे शुरुआती रुझानों से यह साफ हो गया है कि 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर बंपर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।