बॉलीवुड

Dunki Box Office Collection Day 3: शाहरुख की ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर कर रही ताबड़तोड़ कमाई, तीन दिन में कमा लिए इतने करोड़

Dunki Box Office Collection Day 3: शाहरुख खान की 'डंकी' को वीकेंड का बेहतरीन फायदा मिल रहा है। सालार की रिलीज के कारण दूसरे दिन फिल्म की कमाई में आई गिरावट के बाद डंकी ने तीसरे दिन जबरदस्त कलेक्शन किया।

2 min read
Dec 24, 2023

Dunki Box Office Collection Day 3: शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। डंकी ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन के साथ एंट्री ली। वहीं दूसरे दिन बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म सालार की रिलीज ने डंकी की कलेक्शन पर असर डाला। सालार की रिलीज के चलते डंकी का दूसरे दिन की कलेक्शन लगभग 30 करोड़ के आसपास ही रहा। लेकिन रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। वीकेंड के चलते दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हुआ।

‘डंकी’ के तीसरे दिन का कलेक्शन (Dunki Day 3 Collection):
फिल्म को वीकेंड से काफी फायदा मिला है। 'डंकी' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, किंग खान की फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन लगभग 26 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, कमाई के मामले में इसी साल रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म पठान और जवान की तुलना में डंकी दोनों ही फिल्मों से पीछे चल रही है।

'जवान' और 'पठान' ने की थी इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में रिलीज हुई शाहरुख की 'जवान' और 'पठान' ने बेहतरीन कमाई की थी। 'पठान' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹ 39.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं 'जवान' की बात करें तो तीसरे दिन का कलेक्शन लगभग ₹ 77.83 करोड़ था।


यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा को मिली नई कुर्सी, पति निक जोनास का आया ऐसा रिएक्शन

‘डंकी’ के स्टार कास्ट
‘डंकी’ एक कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर ने महत्वपूर्ण भूमिकाओं में है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है साथ ही अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने साथ मिलकर इसे लिखा है।


यह भी पढ़ें: सिद्धांत चतुवेर्दी ने बताया आखिर क्या हुआ था 16 साल पहले, छोटी सी उम्र में टूटा था दिल

Published on:
24 Dec 2023 08:13 am
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा