28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / प्रियंका चोपड़ा को मिली नई कुर्सी, पति निक जोनास का आया ऐसा रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा को मिली नई कुर्सी, पति निक जोनास का आया ऐसा रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इन दिनों हॉलीडे पार्टी एन्जॉय कर रहे हैं। कपल ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ तस्वीरें साझा की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Chaube

•

Updated: 23 Dec 2023, 1:06 PM IST

nick_jonas_and_priyanka_chopra.jpg

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया से दूर रहीं प्रियंका चोपड़ा ने ऑनलाइन अपने प्रशंसकों को बताया कि वह इन दिनों क्या कर रही हैं। एक्ट्रेस ने क्रिसमस 2023 से पहले अपने पति निक जोनास, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास और दोस्तों के साथ कई तस्वीरें साझा कीं।

परिवार के साथ बिताया समय
छुट्टियों के मौसम में प्रियंका चोपड़ा इन दिनों परिवार के साथ समय बिता रहीं हैं। हाल ही में प्रियंका ने निक के साथ एक डिनर पार्टी की फोटो शेयर की। जिसमें उनकी बेटी मालती मैरी की भी तस्वीरें हैं।

प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें
प्रियंका पहली फोटो में निक की गोद में बैठकर जोर-जोर से हंसती नजर आ रही हैं। वह सफेद ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं, जबकि निक जोनास स्वेटर के साथ ब्लैक ब्लेज़र में बेहद आकर्षक लग रहे थे। पार्टी मॉर्गन स्टीवर्ट मैकग्रा ने अपने घर पर आयोजित की थी और इसमें कैवियार और आलू के चिप्स, टूना टार्टारे, सलाद, स्टेक और बहुत कुछ जैसी रेसिपी शामिल रही।



बेटी की खास तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती की कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी शेयर की। नन्ही बच्ची अपनी नई बीएमडब्ल्यू खिलौना कार में व्यस्त लग रही है। झूले पर अपने समय को एन्जॉय करने से लेकर प्रियंका के साथ खेलने तक, मालती भी भरपूर आनंद उठा रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा, ''लेटली''।

यह भी पढ़ें: सिद्धांत चतुवेर्दी ने बताया आखिर क्या हुआ था 16 साल पहले, छोटी सी उम्र में टूटा था दिल