
Box Office Collection: शाहरुख खान और तापसी पन्नू की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में हर दिन अपना एक नया मुकाम हासिल कर रही है। यह जरुर है कि डंकी फिल्म को राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा को प्रभास-स्टारर सालार पार्ट 1: सीजफायर से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी फिल्म की कमाई में बहुत गिरावट नहीं आई है।
डंकी ने मंगलवार को जानें कितना किया कलेक्शन (Dunki Box Office Collection Day 6)
Sacnilk के अर्ली ट्रेड के अनुसार डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 5 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में ₹129.95 करोड़ की कमाई की। छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी है। डंकी ने अपने छठे दिन सभी भाषाओं में (शुरुआती अनुमान) लगभग 10.25 करोड़ की कमाई की है।