बॉलीवुड

Dunki की रिलीज पर राजकुमार हिरानी का ऐसा बयान आया सामने, हर कोई रह गया दंग, बोले- उम्मीदें थी वो…

Dunki Release: शाहरुख खान की फिल्म डंकी रिलीज आज रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म की रिलीज पर डायरेक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। आईये जानते हैं आखिर क्या बोले गए राजकुमारी हिरानी...

2 min read
Dec 21, 2023
राजकुमार हिरानी ने डंकी की रिलीज पर खोला बड़ा राज

Dunki Release: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'डंकी' शुक्रवार 21 दिसंबर को रिलीज हो गई है। 'पठान' और 'जवान' की शानदार सफलता के बाद 'डंकी' शाहरुख खान की इस साल की तीसरी बड़ी रिलीज है। डंकी (Dunki) के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो आज खत्म हो गया है। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने अपनी फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। आईये जानते है फिल्म रिलीज के दिन ऐसा क्या बोल गए डायरेक्टर...

डंकी पर किया डायरेक्टर का बड़ा खुलासा (Dunki On Rajkumar Hirani)
राजकुमार हिरानी ने अपनी फिल्म को लेकर ऐसा बयान दिया कि हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने अपनी फिल्म डंकी को अब तक की सबसे बड़ी चुनौतीपूर्ण फिल्म बताया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें इस फिल्म को शूट करते समय कई कठिनाइयों का सामना करना पडा़ था। जो कहानी रियल लाइफ पर बेस होती हैं उन्हे फिल्म में दिखाना काफी मजेदार होता है। पूरी फिल्म की शूटिंग को डायरेक्टर ने आनंदमय बताया।

...तो ऐसे मिला डंकी बनाने का आइडिया (Dunki Movie Release 21 December)
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की ओर से शेयर किए गए वीडियो में, राजकुमार हिरानी ने डंकी का आइडिया उन्हें कहा से आया ये भी बताया। उन्होंने पंजाब के जालंधर में घरों के बारे में बताया। उनके मुताबिक, उन इलाके में यह परंपरा है कि जब परिवार से कोई अमेरिका या कनाडा जाता है तो सीमेंट का प्लेन रखा जाता है। इसी को देखते हुए हिरानी ने अपनी फिल्म की शुरूआत की थी। डंकी में शाहरुख खान के अलावा, तापसी पन्नू, विक्की कौशल जैसे बड़े स्टार हैं।

डंकी पहले दिन करेगी इतने करोड़ की कमाई (Dunki Box Office Collection Day 1)
बता दें, कोईमोई की रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म डंकी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 से 35 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है। हालांकि यह पठान और जवान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं फिलहाल ये कहना अभी मुश्किल है। पठान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ की कमाई की थी। जबकि जवान ने पहले दिन 75 करोड़ की तूफानी कमाई की थी।

Published on:
21 Dec 2023 08:58 am
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा