बॉलीवुड

अभिनेता प्रकाश राज ने अपने जन्मदिन पर दिहाड़ी मजदूरों को दिया बड़ा तोहफा, रहेंगे उनके फार्म हाउस पर

एक्टर प्रकाश राज ( Prakash Raj ) ने दिहाड़ी मजदूरों को दी रहने की जगह जन्मदिन के मौके पर मजदूरों को दिया तोहफा ट्वीट कर लोगों को घरों में रहने की दी सलाह
less than 1 minute read
प्रकाश राज ने मजदूरों को दिया रहने का घर
प्रकाश राज ने मजदूरों को दिया रहने का घर

नई दिल्ली। बॉलीवुड,हलीवुड और टॉलीवुड एकजुट होकर कोरोनावायरस ( Coronavirus ) से पीड़ित लोगों की मदद कर रहा है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक भी कर रहा है। बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ( Prakash Raj ) ने अपने जन्मदिन के दिन दिहाड़ी मजदूरों को एक तोहफा दिया है। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर उन सभी मजदूरों को अपने फार्म में रहने की व्यव्स्था की है।

इस मुश्किल घड़ी में प्रकाश राज ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश देते हुए कहा कि-'आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर मैंने ये अपने पुडुच्चेरी के फार्म पर मैंने 11 मजदूरों को जगह दी। ये केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हमारी भी है।' ये खबर सामने आते ही तमाम लोग प्रकाश राज की खूब तारीफ कर रहे हैं।

कोरनावायरस के चलते प्रकाश राज ने अपने घर पर काम करने वालों और अपने प्रोडक्शन हाउस के सभी कर्मचारियों को एडवांस सैलरी दे कर उन्हें घर पर ही रहने की सलाह दी है। बता दें प्रकाश राज साउथ की फिल्मों के जाने-माने अभिनेता में से एक हैं। बॉलीवुड में उन्हें सलमान खान ( Salman Khan ) की फिल्म 'वॉन्टडे' ( Wanted ) से लोगों ने विलेन की भूमिका में देखा था।

Published on:
26 Mar 2020 02:43 pm
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद