बॉलीवुड

लॉकडाउन के चलते बाहर से राशन लाने पर हुआ एक्टर कमाल आर खान के घर झगड़ा,ट्वीट कर दी जानकारी

एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान ( Kamal R Khan ) के घर राशन को लेकर हुआ झगड़ा लॉकडाउन के चलते कौन जाएगा बाहर पर हुई बहस 21 दिनों तक जारी रहेगा लॉकडाउन
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2020, 9:51 AM IST
कमाल आर खान के घर राशन को लेकर हुई लड़ाई
कमाल आर खान के घर राशन को लेकर हुई लड़ाई

नई दिल्ली। देशभर में 21 दिनों तक लॉकडाउन जारी है। इस बीच घरों से बाहर बिल्कुल नहीं निकलना है। जितना हो सके घरों में ही रहना है और भीड़ से दूरी बनाए रखनी है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो किसी ना किसी बहाने के साथ घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान ( Kamal R Khan ) ने ट्वीट कर अपने घर का एक किस्सा शेयर किया है।

ट्वीट कर कमाल ने बताया कि उनके घर में राशन खत्म हो गया था। लॉकडाउन के चलते घर में से कौन सा शख्स बाहर राशन लेने जाए ये सोचकर घर में एक बड़ी मुश्किल आन खड़ी हुई। घर में मौजूद चार लोग बाहर जाने के लिए अलग-अलग बातें कहने लगे। कमाल ने कहा कि अगर 'वो बाहर जाते हैं और मर जाते है तो परेशानी नही होगी। इस पर उनकी पत्नी भी कहती हैं कि उनकी मृत्यु हुई तो भी कोई दिक्कत नहीं होगी। बेटा फैजल 21 साल का है तो उसका मानना है कि उसे कोरोनावायरस का असर नहीं होगा, वहीं बेटी फराह जो 16 साल की है उसे भी यही लगता है कि उसे कुछ नहीं होगा।‘ उन्होंने अपनी पोस्ट में ये तो नहीं बताया कि आखिर में घर का राशन लेने कौन गया।

वैसे उनके इस ट्वीट पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कमाल आर खान अपने बडबोले अंदाज के लिए ही जाने जाते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। किसी मुद्दे पर बोलना या फिर उन्हें अपनी कोई राय रखनी हो तो कमाल सोशल मीडिया पर बेझिझक बोलते और लिखते हैं।

Published on: