
नई दिल्ली। महामारी कोरोनावायरस ( Coronavirus ) को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया है। आम जनता से लेकर तमाम सेलेब्स अपने घरों में है। सोशल मीडिया के जरिए सभी लोगों तक कोरोनावायरस से बचने के सुझाव और महत्तवपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ( Sameera Reddy ) ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में समीरा एक गंभीर मुद्दे को लेकर बात कर रहती हुईं नज़र आ रही हैं।
वीडियो में समीरा ने बताया कि लॉकडाउन से उन्हें डर लग रहा है। इस माहौल का सबसे ज्यादा बुरा बच्चों पर पड़ने वाला है। इस बात को लेकर समीरा काफी चिंतित हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे की हालत भी बताई। बात करते-करते समीरा रोने भी लगती हैं। उन्होंने कहा-डे-2, मैं आप लोगों से सबसे अहम बात करने जा रही हूं। इन दिनों किसी भी बच्चे की मेंटल हेल्थ बिल्कुल ठीक नहीं हैं। वो सभी ये सोच रहें कि आखिर ये सब कुछ हो क्यों रहा हैं? उन्होंने बताया कि उनके बेटे हंस ने उनसे एक सवाल किया जिसके बाद उन्हें ऐसा लगा कि वो और उनके पति हालातों से खुद को सुरक्षित करने तैयारियों में इस कदर बिजी हो कि वो उसके बारें में कुछ सोच ही नही पाए। इस बात पर समीरा दुख जताते हुए रोने लगी।
इन हालतों के बीच समीरा ने सभी मांओं को कुछ टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि बच्चों में एंग्जाइटी के साइन दिखें तो तुरंत बच्चें से बात करना शुरू कर दीजिए। उन्हें ऐसा महसूस करवाइए कि वो बिल्कुल सुरक्षित हैं। उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। वीडियो में आपको समारा का बेटा उन्हें गले लगते हुए भी दिखाई देगा। बता दें समीरा दो बच्चों की मां हैं। उनकी एक बेटी और एक बेटा है।