बॉलीवुड

लाख कोशिश करने के बाद भी Ekta Kapoor नहीं कंसीव कर पाई थी बेबी, सरोगेसी से बनी एक बेटे की मां

एकता कपूर ( Ekta Kapoor ) के बेटे रवि ( Ravie ) हुए दो साल के तीन साल पहले कर रही थीं मां बनने की कोशिश सरोगेसी के माध्यम से बनी बेटे की मां मामा तुषार कपूर ( Tussar Kapoor ) और करण जौहर ( Karan Johar ) ने भी दी बधाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jan 2021, 11:31 AM IST
Ekta Kapoor Becomes Son Mother Through Surrogacy
Ekta Kapoor Becomes Son Mother Through Surrogacy

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर और टीवी डायरेक्टर एकता कपूर ने बीते दिन अपने बेटे रवि कपूर का दूसरा जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। बेटे के स्पेशल डे पर एकता ने बड़े ही खास अंदाज में बेटे को विश किया। यही नहीं उनके लिए घर पर एक बड़ी पार्टी का भी सेलिब्रेशन रखा। एकता ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज में बेटे को विश किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना शादी के मां कैसे बन गई हैं।

खबरों की मानें तो कहा जाता है कि 43 साल की एकता कपूर बिना शादी किए काफी लंबे समय से बेबी कंसीव करने की कोशिश कर रही थीें। उन्होंने कई डॉक्टर्स से भी जांच करवाई जिसके बाद उन्हें डॉक्टर ने सरोगेसी के माध्यम से मां बनने की सलाह दी। जिसके बाद एकता ने सरोगेसी के जरिए मां बनने का फैसला लिया। 27 जनवरी 2019 में एकता एक बेटे की मां बनीं।

वैसे आपको बता दें एकता ही नहीं बल्कि उनके भाई तुषार कपूर भी 39 साल में सरोगेसी के माध्यम से पिता बने हैं। उनके बेटे का जन्म मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में हुआ था। तुषार ने पिता बनने पर बताया था कि 'पिता बनने पर वह बहुत खुश हैं। अब वह उनकी जिंदगी में खुशियां लाएगा। भगवान की कृपा और डॉक्टरों की बेहतरीन टीम की मदद से अब ऐसे लोग भी पेरेंट्स बन सकते हैं जो सिंगल हैं।'

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़