बॉलीवुड

26 साल से एकता की शादी के लिए पिता जितेन्द्र ने संभालकर रखी थी वाइन की बोतल, 42 की उम्र तक नहीं किया विवाह तो..

हाल में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी शादी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

2 min read
Sep 22, 2019
Ekta kapoor and jeetendra

एकता कपूर बॉलीवुड और टीवी की सफल प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। एकता को उनके यूनीक कंटेटेंट के लिए जाना जाता है। बता दें कि एकता ने अभी तक शादी नहीं की। हाल में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी शादी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी शादी के लिए पिता जितेन्द्र ने एक शराब की बोतल रखी थी। एकता ने कहा कि वह शराब उनके लिए एक प्रेशर थी।

एकता ने बताया, 'जब मैं 16 साल की थी तो मुझसे कहा गया था कि ये ब्लू लेबल की बोतल मेरी शादी के लिए बचा कर रखी गई हैं और यह बात मैं हर साल सुनती आ रही थी। इसके बाद मेरे पिता ने अपने 75वें जन्मदिन पर कहा, तू तो शादी करेगी नहीं, मैं ये इस्तेमाल कर लूं? तो मैंने उन्हें ऐसा करने की इजाजत दे दी।'

कार्यक्रम के दौरान एकता ने बताया कि वह एक दिन में 9 स्क्रिप्ट पढ़ती हैं। उनके साथ 1000 से ज्यादा लोग काम करते हैं। इसके अलावा कई फ्रीलांसर भी हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अभी टीवी पर उनके 14 शो ऑनएयर हैं। इसके अलावा डिजिटल पर 42 शो। बता दें कि एकता अब बड़े पर्दे पर भी सक्रिय हैं। इस वर्ष उनकी 3 फिल्में रिलीज हुई हैं। एक और फिल्म अभी रिलीज होना शेष है।

Published on:
22 Sept 2019 11:37 am
Also Read
View All