बॉलीवुड

नताशा से शादी पर Elvish Yadav ने दिया बड़ा बयान, बोले- फ्री में इतना नाम हो गया

Elvish Yadav React Natasa Relationship: .यूट्यूबर एल्विश यादव ने आखिरकार नताशा को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने जो कहा उसे सुनकर फैंस भी हैरान हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2024, 1:02 PM IST
Elvish Yadav React Natasa Relationship
Elvish Yadav React Natasa Relationship

Natasa Hardik Pandya Divorce: हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा का नाम इन दिनों एल्विश यादव के साथ जोड़ा जा रहा है। जब से दोनों को साथ में घूमते हुए स्पॉट किया गया है तब से ही खबर है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। ऐसे में अब एल्विश यादव ने इन सभी खबरों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जो कहा है उसे सुनकर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। नताशा ने एक्स हसबैंड हार्दिक पांड्या के जन्मदिन पर अपना एक वीडियो शेयर किया था इसमें वह एल्विश यादव के साथ काफी रोमांटिक नजर आई थी। इसके बाद दोनों ने गाड़ी से उतरते साथ में स्पॉट किया गया। दोनों की जैसे ही वीडियो सामने आई खबर फैल गई कि नताशा और एल्विश शादी करने वाले हैं और यही वजह है कि नताशा ने तलाक के बाद हार्दिक के बर्थडे पर एल्विश यादव के साथ वीडियो शेयर किया था।

एल्विश यादव ने नताशा को लेकर किया बड़ा खुलासा (Elvish Yadav React Natasa Relationship)

नताशा और हार्दिक जब से अलग हुए हैं दोनों इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हो गए हैं। फैंस दोनों अपनी-अपनी जिंदगी कैसे जी रहे हैं ये जानना चाहते हैं। ऐसे में नताशा अपने दिल का हाल और बेटे के साथ अकेले जिंदगी जीने का अनुभव फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। वहीं उन्होंने हार्दिक के बर्थडे पर किया। अब एल्विश यादव ने लोगों के हर सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने पूरा सच बताया है कि वह नताशा और अपनी शादी को लेकर क्या सोचते हैं। सोशल मीडिया पर आकाश गुप्ता नाम के एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘नताशा स्टेनकोविक एक म्यूजिक वीडियो के लिए यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ शूट कर रही थीं। उन्हें देखकर हार्दिक पांड्या के फैंस दोनों पर गाली-गलौज करने लग जाते हैं। यह एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे सोशल मीडिया ट्रोलिंग में तर्क, नैतिक शालीनता और स्पष्ट रूप से बुनियादी साक्षरता का अभाव है। अगर यह वास्तविक निरक्षरता नहीं है, तो फिर क्या है?’ अब इसी पोस्ट के जवाब में एल्विश यादव ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा,‘और फ्री में इतना पीआर भी करवा देते हैं।’ एल्विश यादव का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

नताशा और हार्दिक पांड्या का हो चुका है तलाक (Natasa Hardik Pandya Divorce)

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में लव मैरिज की थी। शादी से पहले ही नताशा प्रेग्नेंट थी जिस वजह से कपल ने पहले मंदिर फिर बाद में बड़ी धूमधाम से शादी की थी, लेकिन ये शादी 4 साल ही चल पाई और 2024 18 जुलाई को कपल ने अपना तलाक अनाउंस कर दिया। इससे पहले खबर आई थी कि हार्दिक पांड्या ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं वहीं, फिर नताशा की शादी को लेकर खबर फैली। जिस पर एल्विश यादव ने स्पष्ट रूप से साफ कर दिया है कि असल में माजरा क्या है।

Updated on:
30 Oct 2024, 1:02 PM IST
Published on: