बॉलीवुड

Emergency Trailer: ‘इमेरजेंसी’ के नए ट्रेलर में कंगना रनौत ने किया युद्ध का शंखनाद, मगर किसके खिलाफ?

Emergency Trailer New: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें एक युद्ध का शंखनाद हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2025, 11:15 AM IST
Emergency Trailer New Release a look at Indian History Kangana Ranaut and Anupam kher

Emergency Trailer New: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। कंगना रनौत ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर शेयर किया है।

कंगना रनौत ने ट्रेलर के साथ कैप्शन में लिखा- '1975, इमरजेंसी भारतीय इतिहास का एक निर्णायक अध्याय।' 'इंदिरा-भारत की सबसे शक्तिशाली महिला। उनकी महत्वाकांक्षा ने देश को बदल दिया, लेकिन उनकी आपातकाल ने इसे अराजकता में डाल दिया।'

इमरजेंसी का नया ट्रेलर

ज़ी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स निर्मित, 'इमरजेंसी' की कहानी वर्ष 1975 पर आधारित है, जब भारत में इमरजेंसी लागू हुई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। कंगना रनौत ने मूवी के बारे में बात करते हुए कहा- "ये कहानी केवल एक विवादास्पद नेता के बारे में नहीं है; ये आज भी प्रासंगिक विषयों में गहराई से जाती है"। इसके नए ट्रेलर में कंगना रनौत एक युद्ध का शंखनाद करती दिख रही हैं।

इमरजेंसी मूवी स्टारकास्ट

फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन,श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना ने इमरजेंसी में अभिनय करने के साथ ही फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी किया है।

इमरजेंसी मूवी रिलीज डेट 

इमरजेंसी में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण, श्रेयस तलपड़े अटल बिहारी वाजपेयी, मिलिंद सोमन फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ,महिमा चौधरी पुपुल जयकर ,विशाक नायर संजय गांधी,और दिवंगत सतीश कौशिक जगजीवन राम के किरदार में नजर आयेंगे। ये फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होगी।

Updated on:
6 Jan 2025, 11:15 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट