बॉलीवुड

सिंगर जुबिन गर्ग के बर्थडे पर पत्नी हुई इमोशनल, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट

Singer Zubeen Garg Wife Post: मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग के बर्थडे पर पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने भावुक पोस्ट साझा किया है, उन्होंने लिखा- ‘इस जन्म से लेकर हर जन्म तक, हम अपनी कहानी साथ लिखेंगे, गोल्डी…’
2 min read
Nov 18, 2025
Zubeen Garg Birthday Wife Post
जुबिन गर्ग के जन्मदिन पर पत्नी का इमोशनल पोस्ट आया सामने। (फोटो सोर्स: गरिमा सैकिया गर्ग इंस्टाग्राम)

Zubeen Garg Birthday Wife Post: करीब दो महीने पहले दुनिया को अपने सुरों से दीवाना बनाने वाले ‘या अली, मदद आली’ फेम जुबिन गर्ग हमेशा के लिए खामोश हो गए। सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई दर्दनाक घटना ने संगीत जगत को हिला दिया। अगर किस्मत ने साथ दिया होता, तो आज 18 नवंबर को जुबिन अपना 53वां जन्मदिन मना रहे होते।

जन्मदिन के इस मौके पर उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसे पढ़कर हर फैन की आंखें नम हो गईं।

19 सितंबर को जुबिन स्कूबा डाइविंग के लिए समुद्र में गए थे, लेकिन कुछ घंटों बाद उनका शव लहरों में तैरता मिला। वे अगले दिन शुरू होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्म करने पहुंचे थे, लेकिन नियति ने उनसे पहले ही मंच छीन लिया। इसके बाद इवेंट को रद्द कर दिया गया था। उनकी असमय मौत से पूरा देश सदमे में है और आज भी फैंस उनकी यादों को दिल से लगाए बैठे हैं।

पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने लिखा भावुक पोस्ट

जुबिन गर्ग के जन्मदिन पर उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग का दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- “इस जन्म से लेकर हर जन्म तक, हम अपनी कहानी साथ लिखेंगे, गोल्डी… जन्मदिन मुबारक। जहां भी हो, सुरक्षित रहना।”

नोट के साथ-साथ गरिमा ने कई तस्वीरें भी शेयर की है। जिसमें दोनों की हंसी, साथ बिताए खूबसूरत पल और उनके प्यार भरे सफर की झलक साफ नजर आती है। हर फोटो उनके गहरे प्यार और अटूट रिश्ते की गवाही देती है।

कब हुई थी शादी; कौन हैं गरिमा सैकिया?

जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग कमाल की मल्टीटैलेंटेड पर्सनालिटी हैं। 4 फरवरी 2002 को जुबीन से शादी करने वाली गरिमा न सिर्फ एक बेहतरीन कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं, बल्कि फिल्म निर्माण की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुकी हैं। गरिमा ने असमिया फिल्मों में अपने हुनर से दर्शकों को बार-बार चौंकाया है। ‘मिशन चाइना’, ‘कंचनजंघा’ और ‘सिकार’ जैसी फिल्मों में उनके काम की खूब तारीफ होती रही है। गरिमा सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी लोगों की चहेती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो लगातार उनके पोस्ट और अपडेट्स पर प्यार बरसाते रहते हैं। कुल मिलाकर, गरिमा सैकिया गर्ग एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने जुबीन गर्ग की विरासत को सम्मान देते हुए अपने दम पर भी एक खास मुकाम हासिल किया है।

Updated on:
18 Nov 2025 01:55 pm
Published on:
18 Nov 2025 01:55 pm
Also Read
View All
परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान

‘सुशांत सिंह राजपूत की हुई हत्या’ बहन श्वेता ने फिर उठाए बंद कमरे को लेकर सवाल, बोलीं- उनके पास कोई सीक्रट था

‘जनरेशन गटर’ वाले विवादित बयान पर कंगना रनौत ने मारी पलटी, बोलीं- युवाओं को नहीं कहा