
Esha Deol On Perfect Husband: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ईशा देओल (Esha Deol) अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक मीडिया बातचीत के दौरान ईशा देओल से एक दिलचस्प सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने बेहद खूबसूरत और सधा हुआ जवाब दिया। एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि उनके मुताबिक एक 'परफेक्ट पति' यानी आदर्श जीवनसाथी कैसा होता है और क्या बॉलीवुड में कोई ऐसा अभिनेता है जिसे वह परफेक्ट हस्बैंड मानती हैं? इस सवाल पर ईशा देओल ने अपने पिता और दिवगंत अभिनेता धमेंद्र का नाम लिया।
ईशा देओल का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह एक इवेंट का है। जहां एक पत्रकार ने अभिनेत्री से सवाल पूछा कि उनकी नजरों में परफेक्ट पति कैसे होते हैं और बॉलीवुड में वो कौन एक्टर हैं? ईशा देओल ने कहा कि उन्होंने बहुत करीब से केवल अपने पिता को ही एक पिता और एक पति के रूप में देखा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की अगर बात की जाए, तो वह अपने पिता धर्मेन्द्र को ही इस पैमाने पर सबसे आगे मानती हैं। ईशा का यह जवाब इस बात की गवाही देता है कि वह अपने पिता को न केवल एक बेहतरीन अभिनेता बल्कि परिवार के प्रति समर्पित एक आदर्श इंसान के रूप में देखती हैं।
परिवार और रिश्तों के समीकरण पर बात करते हुए ईशा ने आगे कहा, "लाइफ में हमें जो फैमिली मिलती है, हमारा जो परिवार होता है, वह भगवान की दी हुई देन है। माता-पिता और बच्चे हमारे अपने होते हैं, जबकि पति हम खुद चुनते हैं या हमारे मां-बाप अरेंज मैरिज के जरिए चुनकर देते हैं, मगर अंत में वे सब एक परिवार बन जाते हैं।"
ईशा देओल ने सफल और मजबूत रिश्ते का राज बताते हुए कहा कि जिंदगी में चाहे जितने भी अप्स एंड डाउन्स (उतार-चढ़ाव) क्यों न आएं, मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ निभाना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। पति-पत्नी के रिश्ते में आपसी समर्थन (Support) ही वह ताकत है जो किसी भी परिवार को जोड़े रखती है। उनका यह बयान आज के दौर के रिश्तों और पारिवारिक मूल्यों पर एक गहरी सीख देता है, जिसे फैंस और सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।