बॉलीवुड

आज भी अमिताभ बच्चन को पत्नी जया बच्चन से पड़ती हैं डांट

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 48 साल हो चुके हैं। एक बार बिग बी ने खुलासा किया था कि उन्हें आज भी पत्नी से इस बात पर डांट पड़ जाती है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2021, 11:00 AM IST
amitabh_bachchan_jaya_bachchan1.jpg
Amitabh Bachchan Jaya Bachchan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का रुतबा ही अलग है। उन्होंने इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। यही वजह है कि आज हर कोई उनकी इज्जत करता है। एक्टिंग के अलावा, अमिताभ बच्चन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। जया बच्चन से उनकी शादी को 48 साल हो गए हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं लेकिन फिर भी उनका रिश्ता मजबूत बना रहा। लेकिन आज भी बिग बी को उनकी पत्नी जया एक बात पर डांट देती हैं।

केबीसी में किया खुलासा
इस बात का खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने किया था। उन्होंने रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 11 सीजन में जया को लेकर कई किस्से शेयर किए थे। शो में उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने जया का नाम किस नाम से अपने फोन में सेव किया है। दरअसल, शो में उत्तराखंड से आए कंटेस्टेंट सुमित तड़ियाल से बिग बी ने कई बातें शेयर कीं।अमिताभ बच्चन ने सुमित से पूछा कि आप और आपकी पत्नी घर पर कैसे रहते हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट ने जवाब देते हुए कहा, 'बहुत झगड़ा होता है सर...अब बर्तन हैं तो बजेंगे ही।'

'JB' नाम किया है सेव
इसके बाद बिग ने कंटेस्टेंट सुमित की पत्नी से पूछा आप इन्हें घर क्या कहकर बुलाती हैं। जवाब में उनकी पत्नी ने कहा कि मैं इन्हें नाम से ही बुलाती हूं। इसके बाद कंटेस्टेंट सुमित ने बताया उन्होंने अपनी पत्नी का नाम फोन में 'सुनती हो' के नाम से सेव किया है। कंटेस्टेंट की इस बात को सुनकर अमिताभ बच्चन भी बताते हैं कि हमने भी फोन में अपनी पत्नी का नाम 'JB' से सेव किया है। लेकिन आज ही हम भी बदल देंगे और अपनी पत्नी नाम 'सुनती हो' कर देंगे। बिग बी की इस बात को सुनकर सभी लोग हंसने लगे।

आज भी पड़ती है डांट
इसके अलावा, एक बार शो में ही अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया था कि आज भी अगर वह कभी शादी की डेट भूल जाते हैं तो जया बच्चन उनका मजाक बनाती हैं और कभी तो उन्हें डांट भी पड़ती है। इसके बाद बिग बी कहते हैं कि इसलिए मैं एक सलाह दूंगा मैं आपको और बाकी सभी को भी कि कभी किसी को अपनी शादी की डेट नहीं भूलनी चाहिए'। बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 3 जून, 1973 को शादी की थी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन