बॉलीवुड

संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण के बीच अनबन की खबर, ये एक्ट्रेस बनी कारण?

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। जिसके कारण ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण उनसे नाराज चल रही हैं। वो उनके दो ऑफर रिजेक्ट कर चुकी हैं।
2 min read
Mar 28, 2021
deepika_padukone_and_sanjay_leela_bhansali.jpg
Deepika Padukone and Sanjay Leela Bhansali

नई दिल्ली | बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली की अपनी फिल्मों के लिए अक्सर ही पहली पसंद दीपिका पादुकोण रहती हैं। रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में नजर आने वाली दीपिका इस बार भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी में नहीं नजर आईं। ऐसी खबरे थीं कि भंसाली के आलिया भट्ट को लेने से दीपिका उनसे नाराज चल रही हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर वीडियो कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था जिसके लिए आलिया के अभिनय की खूब तारीफें की गई थीं।

दीपिका ने ठुकराया संजय का ऑफर?

ऐसा माना जा रहा है कि दीपिका को संजय लीला भंसाली द्वारा गंगूबाई काठियावाड़ी में कास्ट ना किए जाने से वो नाराज हैं। एक वेबसाइट की खबर के अनुसार, भंसाली ने एक्ट्रेस को फिल्म में एक आइटम नंबर भी ऑफर किया था जिसे मस्तानी ने करने से इंकार कर दिया। उसके बाद डायरेक्टर ने दीपिका को वेब सीरीज हीरा मंडी के लिए भी आइटम नंबर करने का ऑफर दिया था। लेकिन इसके लिए भी उन्हें ना सुनना पड़ा। ये भी कहा जा रहा है कि दीपिका और संजय लीला भंसाली के बीच हुए खराब रिश्तों को सुधारने की कोशिश की जा रही है।

भंसाली का दीपिका ने लिया था हालचाल?

वहीं इसी बीच ऐसी भी खबरे आ रही हैं कि अब दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। भंसाली के कोरोनावायरस का शिकार होने के बाद दीपिका और रणवीर दोनों ने उन्हें कॉन्टैक्ट किया था। उनका हाल चाल जाना था। ऐसे में कहा जा सकता है कि दीपिका और संजय लीला भंसाली का स्पेशल बॉन्ड पहले जैसा ही बना हुआ है।

बीच मझधार में अटकी संजय की ‘बैजू बावरा’

दीपिका पादुकोण को भले ही गंगूबाई काठियावाड़ी ऑफर ना हुई हो लेकिन संजय लीला भंसाली उनके साथ बैजू बावरा नाम की फिल्म बनाने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर पिछले लंबे समय से बज बना हुआ है। हालांकि कोरोनाकाल के चलते अभी इस पर काम नहीं शुरू हो पाया है। दूसरी तरफ अगर दीपिका और भंसाली के बीच मनमुटाव बना हुआ है तो एक कारण ये भी माना जा रहा है। बता दें कि बैजू बावरा में दीपिका के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे।

Published on:
28 Mar 2021 05:28 pm
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद