
Sohail Khan Ex Wife Seema Sajdeh Relationship Reveal: सोहेल खान और सीमा सजदेह साल 2022 में तलाक ले लिया। आपसी सहमति से 24 साल का रिश्ता खत्म कर दिया। दोनों शादी भले ही अब अतीत की बात हो, लेकिन दोनों की जिंदगी से जुड़ी बातें आज भी चर्चा में रहती हैं। अब सीमा ने सोहेल की पर्सनैलिटी को लेकर कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि सोहेल किस तरह के इंसान हैं और उन्हें किस तरह की जिंदगी पसंद है।
सीमा ने रिश्तों को लेकर भी अपनी सोच खुलकर रखी। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अकेले रहने में खुश हैं। उनके लिए अपनी जिंदगी, अपना स्पेस और अपना कम्फर्ट जोन काफी मायने रखता है।
सीमा ने बताया कि सोहेल काफी प्राइवेट इंसान हैं। वह लोगों से घुलते-मिलते जरूर हैं, लेकिन बहुत ज्यादा बातचीत करना उनकी आदत नहीं है। वह अपने आसपास के जाने-पहचाने माहौल में रहना पसंद करते हैं। रियलिटी शो ‘अलायंस’ के दौरान भी उनकी यह आदत नजर आई। शो आगे बढ़ने के साथ सोहेल को अपने परिवार, घर और बच्चों की याद आने लगी।
वहीं सीमा ने अपनी जिंदगी और रिश्तों को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि तलाक के बाद अब वह अकेले रहने की आदी हो चुकी हैं। उनके लिए एक लंबे दिन के बाद घर जाना और अपने कुत्तों के साथ समय बिताना ज्यादा सुकून देने वाला है। सीमा ने साफ कहा कि फिलहाल वह अकेले बहुत खुश हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि वह भविष्य में किसी रिश्ते के लिए तैयार नहीं होंगी। उन्होंने माना कि किसी दिन वह किसी के साथ रहने के लिए तैयार हो सकती हैं। लेकिन अभी उन्हें अपनी जिंदगी का यह तरीका काफी सहज लगता है।
अगर घर पर कोई दूसरा व्यक्ति उनका इंतजार कर रहा हो, तो शायद उन्हें शुरुआत में उतना कम्फर्टेबल महसूस न हो। इसकी वजह यह है कि अब उन्हें अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने की आदत हो गई है।
सीमा ने अपनी ब्यूटी और स्किनकेयर रूटीन को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह लेजर ट्रीटमेंट करा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने फिलर्स, बोटॉक्स और प्रोफिलो जैसे ट्रीटमेंट का भी जिक्र किया। उन्होंने अपनी उम्र बढ़ने और खुद की देखभाल को लेकर भी बात की।