बॉलीवुड

‘पैसे पेटीएम करूं या गूगल पे’, अपनी तारीफ करवाने के लिए Kartik Aryan देते हैं घूस?

इन दिनों कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) की सेक्सेस को काफी एंजॉय कर रहे हैं. इसी बीच उनका एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी फिल्म की तारीफ के लिए घूस देने के लिए पूछते नजर आ रहे हैं.
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2022, 1:11 PM IST
अपनी तारीफ करवाने के लिए Kartik Aryan देते हैं घूस
अपनी तारीफ करवाने के लिए Kartik Aryan देते हैं घूस

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) की सेक्सेस को काफी एंजॉय कर रहे हैं. उनकी फिल्म हिट ही नहीं बल्कि ब्लॉकस्टर साबित हुई. वहीं इस बीच उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी फिल्म की तारीफ के लिए फैन को पैसे के लिए बता करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, कुछ दिनों पहले कार्तिक ने ट्विटर पर एक #AskKartik सेशन रखा था, जिसके दौरान फैंस ने एक्टर के कई तरह के मजेदार सवाल कर रहे थ और कार्तिक भी उनके चटपटे जवाब दे रहे थे.

इसी दौरान कार्तिक के एक फैन ने उनसे तारीफ के बदले 500 रुपये की डिमांड कर दी. एक्टर ने भी फैन को ऐसा मजेदार जवाब दिया की आपकी भी हंसी छूट जाएगी. कार्तिक के इस जवाब ने उसने फैंस का दिल जीत लिया. बात कुछ ऐसी हुई कि कार्तिक के फैन ने उनको टैग करते हुए ट्वीट किया कि '500 रुपये दो तब तारीफ करूंगा'. फैन के इस मजेदार ट्वीट का जवाब देते हुए कार्तिक रिप्लाई किया 'पेटीएम करूं या गूगल पे'. इसके काफी देर बात फैन के कार्ति के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा 'सर अभी तक पेमेंट नहीं मिली'.


इसका मजेदार सा जवाब देते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा कि 'तारीफ भी तूने कहां की' और साथ में लाफ्टर इमोजी में साझा की. फि फैन ने एक्टर की तारीफ करते हुए लिखा कि 'तारीफ करूं क्या उसकी जिसने आपको बनाया. आप बहुत विनम्र और डाउन टू अर्थ हैं'. बस फिर क्या था, फैन ने देखिए कार्तिक आर्यन की तारीफ करने लगे और साथ ही उनके इस फैन को कहने लगे कि 'भाई रिप्लाई आया ये बहुत बड़ी बात है'. इतना ही नहीं पेटीएम का भी इस पर रिप्लाई आता है कि 'Paytm ही करना'. इसके साथ ही उनके एक और फैन पूछा कि ''भूल भुलैया 2' की 150 करोड़ की कमाई में उनका प्रॉफिट शेयर कितना है?'


इसका जवाब देते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा कि 'कुछ नहीं क्योंकि फैंस के प्यार से बड़ा कोई शेयर नहीं'. बता दें कि कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की इस फिल्म 'भूल भुलैया 2' को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में इन स्टार्स के अलावा राजपाल यादव, राजेश शर्मा, संजय मिश्रा, अमर उपाध्याय और अश्विनी कालसेकर जैसे कई दिग्गज कलाकार भी नजर आ रहे हैं. ये फिल्म पिछले महीने 20 मई को रिलीज हुई थी. 80 करोड़ के बजट में बनी इन फिल्म ने 19 दिनों में 156.76 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन