बॉलीवुड

Sonu Sood से मिलने के लिए फैन बिहार से साइकिल पर पहुंचा मुंबई, एक्टर ने दिया यह रिएक्शन

साइकिल पर बैठकर बिहार से मुंबई आया सोनू सूद ( Sonu Sood ) का फैन कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए कहना चाहता है धन्यवाद
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2020, 11:11 PM IST
Fan From Mumbai To Meet Sonu Sood On Bicycle From Bihar
Fan From Mumbai To Meet Sonu Sood On Bicycle From Bihar

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood ) ने कोरोना काल में गरीबों की मदद करके सबका दिल जीत लिया है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले अलग-अलग अंदाज में शुक्रिया कहते हुए नज़र आते हैं, लेकिन इस बार एक बैन ने दीवानगी की सारी हदें तोड़ दीं। दरअसल, सोनू का एक फैन उनसे मिलने के लिए बिहार से साइकिल पर मुंबई पहुंच रहा है। सोनू के इस फैन का कहना है कि जिस तरह से अभिनेता ने कोरोना काल में लोगों की मदद की है। वह उनका शुक्रिया अदा करने के लिए उनसे मिलकर धन्यवाद करना चाहता है।

बिहार से आ रहे उनके फैन की यह बात सुन सोनू सूद काफी इमोशनल हो गए हैं। खबरों की मानें तो सोनू का यह जबरा फैन बेगूसराय से मुंबई की ओर साइकल पर बैठकर निकला है। सोनू ने बताया कि वह उन्हें ट्रैक कर रहे हैं। वह इस समय वाराणसी में हैं। सोनू ने अपने फैंस से अपील की है कि वह पूरे रास्ते साइकिल ना चलाएं। वह वहां से मुंबई की फ्लाइट लेकर पहुंच जाएं। वह मुंबई से बिहार की फ्लाइट से उन्हें भेज देंगे।

आपको बता दें चलें कि सोनू सूद ने हाल ही में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा ट्विटर एंगेजमेंट की रेस में अच्छे-अच्छे बड़े अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है। यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर एनालिटिक्स फर्म ट्वीटीट ने अक्टूबर के विश्लेषण की गई रिपोर्ट के आधार पर कहा है। वहीं

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा