वैसे आपको यह भी बतातें चलें कि सैफ परिवार के साथ ना बल्कि वेकेशन मनाने के लिए हिमाचल गए हैं, बल्कि वह धर्मशाला में उनकी अपकमिंग फिल्म 'भूत पुलिस' ( Bhoot Police ) की शूटिंग भी कर रहे हैं। जी हां, इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जिसके कुछ सीन्स हिमाचल में शूट किए जा रहे हैं। करीना और सैफ के साथ मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) संग भी पहुंची हुई हैं। जिन्हें कुछ समय पहले हिमाचल की सड़कों पर वॉक करते हुए साथ में स्पॉट किया गया था। इस बार इन सभी ने दीवाली भी वादियों में सेलिब्रेट की थी।