बॉलीवुड

fanne khan song: ऐश्वर्या राय के सॉन्ग ‘जवां है मोहब्बत’ ने मचाया धमाल

जब ऐश्वर्या 'मोहब्बत' सॉन्ग पर थिरकीं तो यूट्यूब पर धमाल ही मचा दिया।

2 min read
Jul 11, 2018
aishwarya rai bachchan

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' के रिलीज हुए ट्रेलर और इस ट्रेलर से मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार यह बात सामने आई कि फिल्म में ऐश्वर्या का रोल केवल 20 मिनट का ही है। जिससे वह काफी सुर्खियां बटोरती हुई नजर आ रही थीं कि उनका पहला वीडियो सॉन्ग 'जवां है मोहब्बत' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इसके कारण वह एक बार फिर से मीडिया में छाई हुई हैं।

जब ऐश्वर्या 'मोहब्बत' सॉन्ग पर थिरकीं

जहां फिल्म 'फन्ने खां' के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा था वहीं फिल्म के पहले वीडियो सॉन्ग 'जवां है मोहब्बत' ने तो यूट्यूब पर धमाल ही मचा दिया। बता दें कि इस वीडियो में ऐश्वर्या ने गजब का डांस किया है और वह काफी हॉट ड्रेस में नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि इस वीडियो को अभी तक दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और देखें भी क्यूं ना जो ऐश्वर्या की फैन फॉलोविंग आज भी जबरदस्त है।

ऐश्‍वर्या प्रसिद्ध सिंगर के रोल में है

फिल्म 'फन्ने खां' में अभिनेता अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ 29 साल बाद नजर आने वाले हैं। बता दें कि ऐश्वर्या मूवी में एक प्रसिद्ध सिंगर बेबी सिंह की भूमिका निभा रही हैं बेबी एक ऐसी सुपरस्‍टार है जिसका हर गाना ही सुपरहिट होता है। वहीं अनिल कपूर एक मजबूर पिता का रोल अदा कर रहे हैं। इसमें वह पैसों की तंगी के कारण सिंगर नहीं बन पाते हैं लेकिन अपनी बेटी को सुपरस्टार बनाना चाहते हैं उनकी बेटी लता बहुत मोटी होती है जिसका हर कोई मजाक बनाता हैं। साथ ही फिल्म डायरेक्टर अतुल मांजरेकर के निर्देशन में बनाई जा रही है। हालांकि यह फिल्‍म 3 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें

फन्ने खां की लीड एक्ट्रेस नहीं हैं ऐश्वर्या, मात्र इतने मिनट का है रोल
Published on:
11 Jul 2018 05:52 pm
Also Read
View All